Get App

ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बीच बाजार 4% फिसला, रुपया 48 पैसे टूटा

अलग -अलग सेक्टर पर नजर डालें तो निफ्टी आईटी मीडिया इंडेक्स 15 फीसदी गिरा था जबकि निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 12 और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 10 फीसदी टूटा था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2022 पर 12:19 PM
ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बीच बाजार 4% फिसला, रुपया 48 पैसे टूटा
बीते हफ्ते एफआईआई ने भारतीय इक्विटी मार्केट में 12,733.46 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 8,533.26 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

मई 2022 को समाप्त हुए हफ्ते में भारतीय बाजार 4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आरबीआई द्वारा एका-एक ब्याज दरों में की गई बढ़ोतरी और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत के चलते भारतीय बाजारों में भी सेंटीमेंट खराब रहा। बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए यूएस फेड , बैंक ऑफ इंग्लैंड और ECB जैसे दुनिया के अहम केंद्रीय बैंक अपनी दरों में बढ़ोतरी कर रहे है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते ग्रोथ पर इकोनॉमी ग्रोथ पर नेगेटिव असर की संभावना को देखते हुए निवेशक सर्तक नजर आ रहे है। इसका असर भारत सहित दुनिया भर के बाजारों पर देखने को मिल रहा है।

6 मई को समाप्त हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 2,225.29 अंक यानी 3.89 फीसदी की गिरावट के साथ 54,835.58 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 691.25 अंक यानी 4.04 फीसदी टूटकर 16,411.3 के स्तर पर बंद हुआ।

6 मई को समाप्त हुए हफ्ते में बीएसई लॉर्जकैप इंडेक्स 4 फीसदी टूटा। इनमें भी Zomato, Vedanta, DLF, Titan Company, Eicher Motors और Bajaj Finance में 10-15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

बीते हफ्ते बीएसई मिडकैप इंडेक्स 3 फीसदी टूटा। Info Edge India, Voltas, Apollo Hospitals Enterprises, Cholamandalam Investment and Finance Company, CRISIL, Aditya Birla Capital, Godrej Properties और IDBI Bank मिडकैप इंडेक्स के लूजर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें