Get App

Multibagger Stock : इस स्टील कंपनी ने 6 महीने में दिया 142% रिटर्न, अब बोनस की खबर से लगा शेयर में अपर सर्किट

Multibagger Stock : रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 38.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। दरअसल, कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को 4:1 के रेश्यो में बोनस शेयर दे रही है। इसका मतलब है कि कंपनी के एक शेयर पर 4 शेयर जारी करेगी। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर के लिए इलिजिबल शेयरहोल्डर तय करने के लिए 6 जनवरी की रिकॉर्ड डेट तय की थी

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Jan 06, 2023 पर 10:32 PM
Multibagger Stock : इस स्टील कंपनी ने 6 महीने में दिया 142% रिटर्न, अब बोनस की खबर से लगा शेयर में अपर सर्किट
Rama Steel Tubes ने 25 अगस्त, 2022 को 5 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों में सब-डिवीजन को मंजूरी दे दी थी

Rama Steel Tubes Share Price : रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर शुक्रवार, 6 जनवरी को 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 38.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। दरअसल, कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को 4:1 के रेश्यो में बोनस शेयर दे रही है। इसका मतलब है कि कंपनी के एक शेयर पर 4 शेयर जारी करेगी। आज शेयर बोनस इश्यू (bonus shares) के लिए एक्स-डेट हो गया। इसीलिए शेयर में तगड़ी खरीदारी देखने को मिली। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर के लिए इलिजिबल शेयरहोल्डर तय करने के लिए 6 जनवरी को ही रिकॉर्ड डेट तय की थी।

दिसंबर तिमाही में रिकॉर्ड सेल्स वॉल्यूम

एक्सचेंज से मिले डेटा के मुताबिक, एनएसई और बीएसई पर कुल 2,22,000 शेयरों के सौदे हुए। वहीं 23.6 लाख शेयरों के लिए बाई ऑर्डर पेंडिंग हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें