Get App

Multibagger Stock : इस शेयर ने 1 लाख बना दिए 5.72 लाख, अब फिर क्यों भरने लगा उड़ान?

आनंद राठी के मुताबिक, मैनेजमेंट अलगे कुछ साल तक लगभग 35 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ की योजना पर काम कर रहा है और उसका ऊंचे मार्जिन वाले एक्सपोर्ट बिजनेस और कमोडिटी की कीमतों में नरमी के चलते 20 फीसदी से ज्यादा प्रॉफिट बिफोर टैक्स हासिल करने का लक्ष्य है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 21, 2022 पर 5:32 PM
Multibagger Stock :  इस शेयर ने 1 लाख बना दिए 5.72 लाख, अब फिर क्यों भरने लगा उड़ान?
9,250 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली Triveni Turbine वैश्विक स्तर पर 5 मेगावाट से कम से लेकर 30 मेगावाट तक की रेंज की इंडस्ट्रियल स्टीम टरबाइन बनाने वाली अग्रणी कंपनी है

Triveni Turbine Shares : त्रिवेणी टरबाइन का शेयर शुक्रवार, 21 अक्टूबर को बीएसई पर इंट्राडे में 6 फीसदी से ज्यादा की रैली के साथ 289.95 रुपये के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि सेशन के अंत में शेयर 5 फीसदी मजबूत होकर 286.05 रुपये पर बंद हुआ। शेयर को हेल्दी आउटलुक के दम पर सपोर्ट मिल रहा है।

इससे पहले शेयर का पिछला हाई 277.90 रुपये था, जो उसने 18 अक्टूबर को छूआ था।

ढाई साल में 1 लाख बना दिए 5.72 लाख

लंबी अवधि में देखें तो त्रिवेणी टरबाइन का शेयर 24 मार्च, 2022 को 50 रुपये के स्तर पर था। इसके एक दिन बाद ही कोविड महामारी के चलते देश में लॉकडाउन लग गया था। भले ही कोरोना की पहली वेव के दौरान शेयर बाजार में बिकवाली की आंधी के बावजूद त्रिवेणी टरबाइन का शेयर मजबूती से डटा रहा। इस प्रकार पिछले लगभग ढाई साल में शेयर 472 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है। यानी मार्च, 2020 में किसी ने इस शेयर में एक लाख रुपये लगाए होते तो रकम बढ़कर 5.72 लाख रुपये हो गई होती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें