Stock market This week : कमजोर ग्लोबल संकेतों और फॉरेन इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (एफआईआई) की बिकवाली जारी रहने के कारण 21 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान स्टॉक मार्केट में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और लगभग चार सप्ताह से चली आ रही तेजी थम गई। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 2,185.85 अंक (3.57 फीसदी) गिरकर 59,037.18 अंक पर, वहीं निफ्टी50 638.55 अंक (3.49) गिरकर 17,617.2 पर बंद हुआ। अगले सप्ताह गणतंत्र दिवस के चलते 26 जनवरी को मार्केट बंद रहेगा।
