Vinay Rajani, HDFC Securities

Vinay Rajani, HDFC Securities
कल के कारोबार में भारतीय बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। कल निफ्टी में 3 फीसदी और बैंक निफ्टी में 4.2 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी के लिए कल का दिन अप्रैल 2020 के बाद दूसरा सबसे बड़ा 1 दिन की गिरावट वाला दिन रहा। 50 डे EMA को तोड़ने के बाद निफ्टी ने अब डेली चार्ट पर कॉन्ट्रैक्टिंग ट्राइएंगल से एक बियरिश ब्रेक आउट दिया है। इसके अलावा इसने 16,836 का पिछला स्विंग लो भी तोड़ दिया है।
अब निफ्टी के लिए 16,690 के स्तर पर अगला सपोर्ट दिख रहा है। जो इसका 200-day EMA भी है। हाल में बनी स्थिति से संकेत मिल रहा है कि निफ्टी 16,410 पर स्थित अपना पिछला स्विंग लो छू सकता है।
यहां हम आपको तीन 'sell' कॉल दे रहे हैं जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में जोरदार रिटर्न मिस सकता है।
Amara Raja Batteries: Sell | LTP: Rs 577 |अमारा राजा में 600 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 525 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवली करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 9 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
Deepak Nitrite: Sell | LTP: Rs 2,063 |दीपक नाइट्रेट में 2,150 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1,910 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवली करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 7.4 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
IDFC First Bank: Sell | LTP: Rs 43.8 | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 45.5 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 40 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवली करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 8.7 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।