भारतीय इक्विटी बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने आज यानी गुरुवार 5 मई के सत्र की शुरुआत सकारात्मक संकेतों के साथ की। पिछले दिन तेज गिरावट के बाद आज बाजार में रिबाउंड दिख रहा है। फेड द्वारा उम्मीद के मुताबिक प्रमुख दरों में 50 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई। इसगे आगे आक्रामक दरों में बढ़ोतरी को खारिज करने के फेड के कदम ने बाजारों के लिए अच्छी राहत दी।
