गैप डाउन शुरुआत के बाद बाजार ने शानदार रिकवरी दिखाई है। निफ्टी 39500 के करीब पहुंच गया है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में आज के हमारे एक्सपर्ट Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत अपनी शानदार ट्रेड के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

गैप डाउन शुरुआत के बाद बाजार ने शानदार रिकवरी दिखाई है। निफ्टी 39500 के करीब पहुंच गया है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में आज के हमारे एक्सपर्ट Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत अपनी शानदार ट्रेड के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
NIFTY पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17700, 17800 और 900 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17600, 17500 और 17400 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
NIFTY BANK पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39800, 39900 और 40000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39500, 39400 और 39300 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय
निफ्टी में इस समय 17700 और 17800 पर मजबूत रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है जबकि इसमें 17500 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट भी नजर आ रहा है। लिहाजा यदि ये इन दोनों जोन को ऊपर या नीचे की तरफ क्रॉस करता है तो इसमें ट्रेड के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि फिलहाल हमारी निफ्टी पर वेट एंड वॉच की रणनीति है।
बैंक निफ्टी के बारे में बोलते हुए प्रशांत ने कहा कि आज एक्सपायरी के हिसाब से बैंक निफ्टी में फिलहाल ट्रेड लेने से बचना चाहिए। हमारा मानना है कि आज ये दोनों इंडेक्सेस नो ट्रेड जोन में नजर आ रहे हैं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के आज के फ्यूचर एंड ऑप्शन के कॉल्स
Gujarat Gas Sep Fut : खरीदें - 480 रुपये, टारगेट - 525 से 530 रुपये, स्टॉपलॉस - 465 रुपये
SBI Cards Sep Fut : खरीदें - 946 रुपये, टारगेट - 1025 रुपये, स्टॉपलॉस - 920 रुपये
DLF Sep Fut : खरीदें - 398 रुपये, टारगेट - 425 रुपये, स्टॉपलॉस - 375 रुपये
सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफा : Maruti Suzuki
आज सस्ता ऑप्शन बताने के लिए प्रशांत सावंत ने देश की कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि इसकी सितंबर सीरीज के एक्सपायरी वाली कॉल 238 रुपये के आस-पास खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 375 रुपये से 400 रुपये के टारगेट प्राइस देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसमें 140 पर स्ट्रिक्ट स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।