Get App

ICICI Bank ने आज से ग्राहकों को दिया झटका, इन सुविधाओं पर लगेगा शुल्क

ICICI Bank के ग्राहकों को आज से ATM से पैसे निकालने पर कुछ ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2021 पर 6:21 PM
ICICI Bank ने आज से ग्राहकों को दिया झटका, इन सुविधाओं पर लगेगा शुल्क

ICICI Bank: अगर आप ICICI Bank के ग्राहक हैं तो आज से आपकी जेब कुछ अधिक ढीली होगी। बैंक ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किया है। जिससे ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है।

बैंक ने कैश ट्रांजैक्‍शन समेत कई बैंकिंग सर्विसेज के चार्जेज बढ़ा दिए हैं। जो कि आज 1 अगस्त से लागू हो गए हैं। इसमें ATM से पैसे निकालना, बैंक से कैश निकालना और चेकबुक से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है।

ICICI बैंक की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, बैंक के ग्राहकों को हर महीने कुल 4 फ्री कैश ट्रांजेक्‍शन की छूट दी गई है। 1 अगस्‍त से इस लिमिट से ज्‍यादा ट्रांजैक्‍शन 150 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज चुकाना होगा।

वहीं, अब होम ब्रांच से हर महीने 1 लाख रुपये तक का कैश ट्रांजेक्‍शन करने की छूट दी गई है। इस लिमिट से ज्‍यादा ट्रांजैक्‍शन पर 5 रुपये प्रति 1000 रुपये का चार्ज देना होगा और मिनिमम 150 रुपये चार्ज लगेगा।

आज से ATM से पैसे निकालने के नए नियम लागू, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा भारी

चेक बुक में लगेगा चार्ज

बैंक के ग्राहकों से एक साल में 25 लीव्‍स वाली चेक बुक के लिए कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा। इसके बाद प्रति 10 लीव्‍स के लिए 20 रुपये का एक्‍स्‍ट्रा चार्ज देना होगा। कुल मिलाकर कहने का मतलब ये हुआ कि अगर आप चेक से ज्‍यादा लेनदेन करते हैं तो आपको 1 अगस्‍त से तय लिमिट से ज्‍यादा चेक बुक के इस्‍तेमाल पर अधिक चार्ज देना पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें