Get App

PMI Index: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियां नवंबर में घटकर 56.5 पर आई, 11-महीने का सबसे निचला स्तर

भारत में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां नंवबर महीने में घटकर 56.5 पर आ गई है, जो इसके पिछले महीने 57.5 रही थी। यह संयुक्त रूप से पिछले 11 महीनों का सबसे निचला स्तर है। बढ़ते कॉम्पिटीशन और कच्चे माल के दाम में बढ़ोतरी का असर फैक्ट्री उत्पादन पर पड़ा है, जिसके कारण यह गिरावट आई है। हालांकि त्यौहारी सीजन के चलते पिछले महीने मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां बढ़ी थी, लेकिन यह फिर से सितंबर के 56.5 के स्तर पर आ गया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 02, 2024 पर 1:21 PM
PMI Index: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियां नवंबर में घटकर 56.5 पर आई, 11-महीने का सबसे निचला स्तर
Manufacturing PMI इंडेक्स लगातार 11वें महीने 55 अंक से ऊपर रहा

भारत में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां नंवबर महीने में घटकर 56.5 पर आ गई है, जो इसके पिछले महीने 57.5 रही थी। यह संयुक्त रूप से पिछले 11 महीनों का सबसे निचला स्तर है। बढ़ते कॉम्पिटीशन और कच्चे माल के दाम में बढ़ोतरी का असर फैक्ट्री उत्पादन पर पड़ा है, जिसके कारण यह गिरावट आई है। हालांकि त्यौहारी सीजन के कारण पिछले महीने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी लौटी थी, लेकिन यह फिर से सितंबर के 56.5 के स्तर पर आ गया।

नवंबर में मैन्युफैक्चरिंग स्थिर रहा

हालांकि, सीजन के हिसाब से एडजस्ट किया जाने वाला HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) लगातार 11वें महीने 55 अंक से ऊपर रहा।

HSBC के चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा, "भारत ने नवंबर में 56.5 मैन्युफैक्चरिंग PMI दर्ज किया, जो पिछले महीने से थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी यह विस्तार के दायरे में है। नया एक्सपोर्ट ऑर्डर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर रहा, जो बताता है कि इंटरनेशनल डिमांड मजबूत बनी हुई है। इससे देश की मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ को लगातार बढ़ावा मिला।" बता दें कि 50 से अधिक का आंकड़ा एक्सपेंशनल के दायरे में आता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें