Indian Bond Market: मार्केट रेगुलेटर (SEBI) देश के डेट मार्केट को मजबूत करने के लिए कॉरपोरेट ब़ॉन्ड्स के टोकनाइजेशन को लेकर एक पायलट फ्रेमवर्क तैयार करने पर विचार कर रहा है। हालांकि सेबी ने निवेशकों को इस बात को लेकर भी सतर्क किया है कि कॉरपोरेट बॉन्ड्स पूरी तरह रिस्क-फ्री नहीं होते हैं। सेबी के प्रमुख तुहिन कांता पांडेय ने ये बातें केयरएज रेटिंग्स के डेट मार्केट समिट में कही। उन्होंने कहा कि सेबी मार्केट में लिक्विडिटी सुधारने, निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने और बॉन्ड मार्केट में निवेशकों का भरोसा मजबूत करने के लिए मार्केट के नए ढांचे और नियामकीय सुधारों को लेकर काम कर रहा है।
