7 अप्रैल से शुरू हो रहे नए सप्ताह में भी पब्लिक इश्यू का सूखा जारी रहने वाला है। पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी कोई नया IPO नहीं खुल रहा है। यहां तक कि पहले से खुला कोई IPO भी नहीं है। मेनबोर्ड सेगमेंट में तो पिछले डेढ़ महीने से भी ज्यादा वक्त से कोई नया पब्लिक इश्यू नहीं आया है। इस सेगमेंट में आया आखिरी IPO क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स का था। यह 14-18 फरवरी के बीच खुला था। शेयर 24 फरवरी को BSE और NSE पर लिस्ट हुए थे।
