Get App

IREDA के 53.8 करोड़ शेयरों का लॉक इन खत्म, कीमत हरे निशान में लौटी

IREDA Share Price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी का IPO नवंबर 2023 में आया था और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 29 नवंबर 2023 को हुई थी। शेयर ने BSE पर अभी तक 310 रुपये का रिकॉर्ड हाई देखा है। मार्च 2025 तिमाही में IREDA ने 501.55 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 4:49 PM
IREDA के 53.8 करोड़ शेयरों का लॉक इन खत्म, कीमत हरे निशान में लौटी
IREDA का मार्केट कैप 46800 करोड़ रुपये है।

सरकारी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) लिमिटेड के शेयरों में 2 जून को पहले गिरावट और बाद में हल्की तेजी आई। शुरुआती कारोबार में शेयर BSE पर 1 प्रतिशत तक लुढ़ककर 172.95 रुपये के लो तक चला गया। बाद में शेयर 0.29 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 175.20 रुपये पर बंद हुआ। दिन में इसने लगभग 1 प्रतिशत की तेजी भी देखी।

IREDA शेयरहोल्डर्स के लिए छह महीने और उससे अधिक का लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, कंपनी के 53.8 करोड़ शेयर सोमवार को ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे।

ये शेयर कंपनी की 20% हिस्सेदारी के बराबर हैं। शुक्रवार, 30 मई के क्लोजिंग प्राइस के बेसिस पर ट्रेड के लिए फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू ₹9,400 करोड़ या 1 अरब डॉलर है। ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी पात्र शेयर खुले बाजार में बेच ही दिए जाएंगे। ये शेयर केवल ट्रेड किए जाने के पात्र हो जाएंगे। IREDA का IPO नवंबर 2023 में आया था और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 29 नवंबर 2023 को हुई थी। IPO 38.8 गुना भरा था।

साल 2025 में अब तक IREDA शेयर अंडरपरफॉर्मर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें