Get App

IRFC की कारोबार बढ़ाने की योजना, सालाना रिपोर्ट में किया खुलासा, शेयरों को नहीं मिल पाया सपोर्ट

IRFC Share Price: रेलवे सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंडियन रेलवेज फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुई है। सिर्फ इस साल ही इसके शेयर 78 फीसदी मजबूत हो गए हैं। वहीं पिछले महीने जब यह रिकॉर्ड हाई पर था तो आईपीओ निवेशकों का पैसा चार साल भी कम समय में 9 गुना हो गया था। अब इसने अपने कारोबार के विस्तार के लिए कुछ योजनाएं तैयार की हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 06, 2024 पर 4:11 PM
IRFC की कारोबार बढ़ाने की योजना, सालाना रिपोर्ट में किया खुलासा, शेयरों को नहीं मिल पाया सपोर्ट
IRFC Share Price: इंडियन रेलवेज फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए कुछ योजनाएं तैयार की हैं।

IRFC Share Price: इंडियन रेलवेज फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए कुछ योजनाएं तैयार की हैं। आज आईआरएफसी ने सालाना रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है जिसमें कई सेक्टर में प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग में अवसरों के बारे में खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह डेडिकेटेड फ्रेट लाइन्स, हाई स्पीड रेल कोरिडोर्स, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, रेलवे नेटवर्क के लिए नॉन-कंवेंशनल एनर्जी सोर्सेज इत्यादि जैसे रेलवे इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में निवेश के मौके तलाश रही है। हालांकि इसका शेयरों का पॉजिटिव असर नहीं दिखा और आज BSE पर यह 1.76 फीसदी की गिरावट के साथ 176.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

रिकॉर्ड हाई से 23% टूट चुके हैं IRFC के शेयर

आईआरएफसी के शेयर पिछले महीने 15 जुलाई 2024 को इंट्रा-डे में 229 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इसके बाद शेयर टूटना शुरू हुए और 15 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक लगातार 9 कारोबारी दिनों में इसमें करीब 16 फीसदी की गिरावट आई। इसके बाद फिर उतार-चढ़ाव के साथ आज यह 177.50 रुपये के भाव पर है जोकि रिकॉर्ड हाई लेवल से करीब 23 फीसदी डाउनसाइड है।

IPO निवेशक हैं बंपर मुनाफे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें