ITC News: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2023 मिली-जुली रही। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़ गया लेकिन घरेलू ब्रोकरेज शेयरखान के मुताबिक यह उसकी उम्मीद के हिसाब से नहीं रहा। इसके बावजूद ब्रोकरेज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। शेयरों की बात करें तो इस साल यह करीब 6 फीसदी कमजोर हुआ है और फिलहाल बीएसई पर यह 440.20 रुपये के भाव (ITC Share Price) पर है। इसका फुल मार्केट कैप करीब 5.49 लाख करोड़ रुपये है।
