Get App

Power Stocks: पावर सेक्टर में आ गई है रैली, जानिए किन शेयरों से बनेगा पैसा!

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) की मानें तो पावर स्टॉक्स (Power Stocks) आने वाले दिनों में शेयर बाजार में धमाल मचा सकते हैं। इसका कारण यह है कि पावर शेयरों में बहुत सारा विदेशी पैसा आ सकता है। जेफरीज ने हाल ही में ऐसे कई अमेरिकी निवेशकों से मुलाकात की, जो भारत में पैसा लगाना चाहते हैं। पावर सेक्टर का कैपेक्स तो अगले 3 वित्त वर्षों में 9 गुना तेजी से बढ़ने की उम्मीद है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 07, 2023 पर 4:36 PM
Power Stocks: पावर सेक्टर में आ गई है रैली, जानिए किन शेयरों से बनेगा पैसा!
विदेशी निवेशकों में आम सहमति है कि भारत का कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ रहा है

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) की मानें तो पावर स्टॉक्स (Power Stocks) आने वाले दिनों में शेयर बाजार में धमाल मचा सकते हैं। इसका कारण यह है कि पावर शेयरों में बहुत सारा विदेशी पैसा आ सकता है। जेफरीज ने हाल ही में ऐसे कई अमेरिकी निवेशकों से मुलाकात की, जो भारत में पैसा लगाना चाहते हैं। बैठक में यह निकलकर सामने आया कि विदेशी निवेशकों में यह आम सहमति है कि भारत का कैपेक्स यानी कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ रहा है। जेफरीज ने कहा कि पावर सेक्टर का कैपेक्स तो अगले 3 वित्त वर्षों में 9 गुना तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। जेफरीज ने विदेशी निवेशकों से मुलाकात के दौरान उनके साथ कई पावर सेक्टर के कई शेयरों को लेकर चर्चा की, जो इस समय अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। यहां हम आपको 7 ऐसे ही शेयरों के बारे में बता रहे हैं, आखिर जेफरीज ने इनका जिक्र क्यों किया और इनमें क्या खास बात है-

1. लर्सन एंड टुब्रो (L&T)

रेटिंग- Buy

इस लिस्ट में पहला स्टॉक है लर्सन एंड टुब्रो यानी L&T। जेफरीज ने इसे बाय रेटिंग दी है। पिछले 6 से 12 महीने में इस स्टॉक ने मजबूत रिटर्न दिया है। हालांकि निवेशक इसके वैल्यूएशन को लेकर चिंतित नहीं है। कंपनी ने मार्जिन में नरमी की उम्मीद जताई है, जो शॉर्ट-टर्म में इसके स्टॉक को लेकर थोड़ा सेंटीमेंट कमजोर करता है। लेकिन अगले 1 साल में इसके एग्जिक्यूशन में तेजी की उम्मीद है, जिससे इसका मार्जिन भी बेहतर हो जाएगा।

2. पावर ग्रिड (Power Grid)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें