Get App

क्रिस वुड ने Zomato और SBI Life पर किया भरोसा, HDFC Life को पोर्टफोलियो से किया बाहर

Chris Wood ने ग्लोबल लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में जोमैटो को शामिल करने के लिए चीन के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म JD.com और अलीबाबा में 2-2 पर्सेंटेज प्वाइंट इनवेस्टमेंट घटाया जाएगा। मार्च तिमाही में Zomato का लॉस घटकर 187.6 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की मार्च तिमाही में यह 359.7 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2023 पर 9:13 PM
क्रिस वुड ने Zomato और SBI Life पर किया भरोसा, HDFC Life को पोर्टफोलियो से किया बाहर
Chris Wood ने अपने नोट 'Greed & Fear' में लिखा है कि विदेश निवेशक चीन से पीछे हटने के बाद बतौर नेट बायर्स इंडियन मार्केट में लौट आए हैं। मार्च से अब तक उन्होंने 7 अरब डॉलर के शेयर खरीदे हैं।

Jefferies के Chris Wood ने अपने पोर्टफोलियो में Zomato को शामिल किया है। अपने इंडिया लॉन्ग पोर्टफोलियो में इसे 4 फीसदी वेटेज दिया है। उन्होंने पोर्टफोलियो से HDFC Life को हटा दिया है। उसकी जगह जोमैटो ने ले ली है। क्रिस वुड के इंडिया लॉन्ग पोर्टफोलियो में Rural Electrification Corporation (REC) का वेटेज भी बढ़ेगा। इसके लिए पोर्टफोलियो में ONGC के वेटेज में कमी की जाएगी। ONGC के मार्च तिमाही के नतीजे आज (26 मई) को आएंगे। जोमैटो क्रिस वुड के ग्लोबल लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में भी शामिल होगी। उसमें भी इसका वेटेज 4 फीसदी होगा।

मार्च तिमाही में जोमैटो के लॉस में कमी

ग्लोबल लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में जोमैटो को शामिल करने के लिए चीन के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म JD.com और अलीबाबा में 2-2 पर्सेंटेज प्वाइंट इनवेस्टमेंट घटाया जाएगा। मार्च तिमाही में Zomato का लॉस घटकर 187.6 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की मार्च तिमाही में यह 359.7 करोड़ रुपये था। साल दर साल आधार पर कंपनी का रेवेन्यू भी 70 फीसदी बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें