Get App

Bharti Airtel के शेयरों में मामूली गिरावट, लेकिन Jefferies ने अपग्रेड की रेटिंग, चेक करें टारगेट प्राइस

Bharti Airtel Share Price: आज मार्केट की भारी गिरावट में भारती एयरटेल के शेयरों में मामूली सुस्ती दिख रही है। इसके शेयर 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 772 रुपये के भाव पर हैं जबकि BSE Sensex इसकी तुलना में 1.30 फीसदी कमजोर होकर 59,030.59 पर है। एयरटेल के शेयरों को वैश्विक रिसर्च फर्म जेफरीज की रेटिंग से सपोर्ट मिल रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 10, 2023 पर 1:00 PM
Bharti Airtel के शेयरों में मामूली गिरावट, लेकिन Jefferies ने अपग्रेड की रेटिंग, चेक करें टारगेट प्राइस
Jefferies के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-25 के दौरान Bharti Airtel का प्रति यूजर औसतन रेवेन्यू (ARPU) 12 फीसदी की दर से बढ़ सकता है। पिछले जुलाई-दिसंबर 2022 में इसका डेली एआरपीयू 4.4 फीसदी बढ़ा था।

Bharti Airtel Share Price: आज मार्केट की भारी गिरावट में भारती एयरटेल के शेयरों में मामूली सुस्ती दिख रही है। इसके शेयर 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 772 रुपये के भाव पर हैं जबकि BSE Sensex इसकी तुलना में 1.30 फीसदी कमजोर होकर 59,030.59 पर है। एयरटेल के शेयरों को वैश्विक रिसर्च फर्म जेफरीज की रेटिंग से सपोर्ट मिल रहा है। जेफरीज ने इसकी रेटिंग को अपग्रेड कर Buy कर दिया है। रिसर्च फर्म ने इसमें निवेश के लिए 900 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। यह मौजूदा लेवल से 17 फीसदी अपसाइड है।

Bharti Airtel पर Jefferies क्यों लगा रही दांव

जेफरीज के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-25 के दौरान एयरटेल का प्रति यूजर औसतन रेवेन्यू (ARPU) 12 फीसदी की दर से बढ़ सकता है। पिछले जुलाई-दिसंबर 2022 में इसका डेली एआरपीयू 4.4 फीसदी बढ़ा था। अभी इसके 10.7 करोड़ वॉइस सब्सक्राइबर्स डेटा पर अपग्रेड नहीं हुए हैं और इनके अपग्रेड होने के बाद कंपनी का एआरपीयू सालाना 4-5 फीसदी बढ़ सकता है। 5जी के लागू होने के बाद टेलीकॉम मार्केट में इसकी हिस्सेदारी बढ़ सकती है। हालांकि जेफरीज ने टैरिफ हाइक में देरी के चलते अपने अनुमान में 1-4 फीसदी की कटौती भी की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें