Get App

JK Tyre ने QIP के जरिए जुटाए 500 करोड़, जानिए कहां होगा फंड का इस्तेमाल

JK Tyre & Industries की ओर से जारी एक बयान के अनुसार QIP को भारतीय म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियों और फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स सहित प्रमुख निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इस बीच आज 1 जनवरी को कंपनी के शेयरों में 1.58 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्टॉक 392 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 01, 2024 पर 6:11 PM
JK Tyre ने QIP के जरिए जुटाए 500 करोड़, जानिए कहां होगा फंड का इस्तेमाल
जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (JK Tyre & Industries) ने 500 करोड़ रुपये का फंड जुटा लिया है।

टायर बनाने वाली घरेलू कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (JK Tyre & Industries) ने 500 करोड़ रुपये का फंड जुटा लिया है। कंपनी ने यह फंड क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से जुटाया है। इस बीच आज 1 जनवरी को कंपनी के शेयरों में 1.58 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्टॉक 392 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। नई दिल्ली स्थित कंपनी ने खुलासा किया कि QIP की कीमत 345 रुपये प्रति शेयर (2 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू के साथ 343 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम सहित) थी।

JK Tyre का बयान

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज की ओर से जारी एक बयान के अनुसार QIP को भारतीय म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियों और फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स सहित प्रमुख निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। जेके टायर के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर रघुपति सिंघानिया ने कहा, "यह हमारे कॉर्पोरेट सफर में एक बड़ी उपलब्धि है। इश्यू में कई प्रतिष्ठित निवेशकों की भागीदारी कंपनी की ग्रोथ स्टोरी में उनके भरोसे को दिखाती है।"

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें