Get App

Karur Vysya Bank के शेयरों में आ सकती है गिरावट, ब्रोकरेज ने दी Reduce रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म ने Karur Vysya Bank के शेयरों के लिए टारगेट प्राइस 201 रुपये तय किया है। आज के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 8 फीसदी की गिरावट की संभावना है। वित्त वर्ष 2021-24 में बैंक के नेट लोन और एडवांस में 12.4% CAGR की ग्रोथ देखी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 7:30 PM
Karur Vysya Bank के शेयरों में आ सकती है गिरावट, ब्रोकरेज ने दी Reduce रेटिंग
करूर वैश्य बैंक (KVB) के शेयरों में ब्रोकरेज फर्म ने गिरावट की आशंका जताई है।

Karur Vysya Bank Share: करूर वैश्य बैंक (KVB) के शेयरों में ब्रोकरेज फर्म ने गिरावट की आशंका जताई है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने 06 जनवरी 2025 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में इस शेयर को Reduce रेटिंग दी है। इस खबर के बीच कंपनी के शेयरों में आज 2.31 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 217.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 17,423 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 246.15 रुपये और 52-वीक लो 159.45 रुपये है।

Karur Vysya Bank का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म ने करूर वैश्य बैंक के शेयरों के लिए टारगेट प्राइस 201 रुपये तय किया है। आज के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 8 फीसदी की गिरावट की संभावना है। वित्त वर्ष 2021-24 में बैंक के नेट लोन और एडवांस में 12.4% CAGR की ग्रोथ देखी गई। हमारा अनुमान है कि लोन ग्रोथ रेट चरम पर है और उम्मीद है कि यह वित्त वर्ष 2025-2027E में 11.5% CAGR पर होगी। KVB ने वित्त वर्ष 2021-24 के लिए 10.8% CAGR की डिपॉजिट ग्रोथ दर्ज की है।

Karur Vysya Bank पर ब्रोकरेज की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें