Kotak Mahindra Bank News: ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) के भारतीय कारोबार को खरीदने की रेस में प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक सबसे आगे निकल चुका है। सीएनबीसी-टीवी18 को यह जानकारी आज 23 मार्च को सूत्रों के हवाले से मिली है। हालांकि मार्केट में मचे हाहाकार के बीच कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में इसका कोई पॉजिटिव असर नहीं दिखा और यह धड़ाम हो गया। टूटकर यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह काफी कमजोर स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.58% की फिसलन के साथ ₹357.50 पर बंद हुआ है जबकि इंट्रा-डे में यह 2.73% फिसलकर ₹356.95 तक आ गया था।
