Get App

Laurus Labs का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 22400, 22500 और 22600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 47000, 47200 और 47500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 47000, 46800 और 46600 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 04, 2024 पर 1:54 PM
Laurus Labs का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Laurus Labs पर NAV Investment के आशीष बहेती ने 430 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। आज सेंसेक्स में एनटीपीसी, डॉ रेड्डीज, पावर ग्रिड, रिलायंस, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर हरे निशान में शामिल नजर आये। आज निफ्टी में बीपीसीएल, ओएनजीसी और बजाज ऑटो के स्टॉक्स गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। मिडकैप की बात करें तो टाटा इनवेस्टमेंट, पीवीआर वेंचर्स, श्री रामा न्यूजप्रिंट, ग्रेफाइट इंडिया, बजाज हिंदुस्तान और रैमको सिस्टम्स के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22400, 22500 और 22600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47000, 47200 और 47500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47000, 46800 और 46600 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें