Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 28, 2023 / 4:02 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 110 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,300 के आसपास हुआ बंद, रियल्टी शेयर चमके, FMCG, आईटी शेयर फिसले

Closing Bell: Power Grid Corporation, Larsen and Toubro, M&M, Cipla और BPCL निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Reliance Industries, Hindalco Industries, Adani Enterprises, Nestle India and HCL Technologies टॉप लूजर रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 110.09 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 64,996.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.20 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 19,306 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: 28 अगस्त के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त लेकर बंद हुए। Power Grid Corporation, Larsen and Toubro, M&M, Cipla और BPCL निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Reliance Industries, Hindalco Industries, Adani Enterprises, Nestle India and HCL Technologies टॉप लूजर रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 110.09  अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 64,996.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं

 Stock Market LIVE Updates:
Stock Market LIVE Updates:
AUGUST 28, 2023 / 3:54 PM IST
Reliance AGM 2023 LIVE Updates:अनंत, आकाश, ईशा अंबानी RIL बोर्ड में शामिल हुए
अनंत, आकाश, ईशा अंबानी RIL बोर्ड में शामिल हुए। ईशा अंबानी नॉन एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर बनीं। वहीं आकाश अंबानी नॉन एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर बने। अनंत अंबानी नॉन एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर बने। मुकेश अंबानी 5 साल तक RIL के CMD बने रहेंगे।नीता अंबानी RIL बोर्ड से बाहर हुईं है। नीता अंबानी RIL फाउंडेशन की चेयरमैन रहेंगी। नीता अंबानी RIL बोर्ड में परमानेंट इन्वायटी रहेगी। नीता अंबानी RIL बोर्ड बैठकों में शामिल होंगी।
    AUGUST 28, 2023 / 3:45 PM IST
    Reliance AGM 2023 LIVE Updates:महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण पर काम जारी- नीता अंबानी
    नीता अंबानी ने कहा कि महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण पर काम जारी है। बिल & मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर काम कर रहे है। देश में ओलंपिक मूवमेंट के लिए काम कर रहे हैं।
      AUGUST 28, 2023 / 3:43 PM IST

      Closing Bell: हरे निशान में बंद हुआ बाजार

      28 अगस्त के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त लेकर बंद हुए।एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। रियल्टी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

      Power Grid Corporation, Larsen and Toubro, M&M, Cipla और BPCL निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Reliance Industries, Hindalco Industries, Adani Enterprises, Nestle India and HCL Technologies टॉप लूजर रहा।

      एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। रियल्टी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

      कारोबार के अंत में सेंसेक्स 110.09 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 64,996.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.20 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 19,306 के स्तर पर बंद हुआ।

      वहीं ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

        AUGUST 28, 2023 / 3:34 PM IST

        Reliance AGM 2023 LIVE Updates:रिलायंस फाउंडेशन ने 50,000 छात्रों की मदद की- नीता अंबानी

        नीता अंबानी ने कहा कि हमारे लिए कारोबार सेवा भाव है। NMACC खुलने के बाद 20 लाख विजिटर्स वहां आए। छोटे शहर , गांवों में 7 करोड़ लोगों तक पहुंचे है। रिलायंस फाउंडेशन ने 50,000 छात्रों की मदद की है। छात्रों को स्कॉलरशिप के जरिए सपोर्ट करेंगे। छात्रों को यूजी, पीजी के लिए स्कॉलरशिप देगे।

          AUGUST 28, 2023 / 3:26 PM IST
          Reliance AGM 2023 LIVE Updates:न्यू एनर्जी कारोबार में `75,000 करोड़ रुपये निवेश किया- मुकेश अंबानी
          मुकेश अंबानी ने कहा बाराबंकी में CBG प्लांट शुरू किया है। देश भर में जल्द 25 CBG प्लांट लगाने की योजना है। अगले 5 साल में 100 CBG प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। न्यू एनर्जी कारोबार में `75,000 करोड़ रुपये निवेश किया।
            AUGUST 28, 2023 / 3:21 PM IST
            Reliance AGM 2023 LIVE Updates:विंड, बैटरी प्लेटफॉर्म बनाने पर काम जारी- मुकेश अंबानी
            मुकेश अंबानी ने कहा कि सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म बनाने पर काम जारी है। विंड, बैटरी प्लेटफॉर्म बनाने पर काम जारी है। हाइड्रोजन, बायोफ्यूल प्लेटफॉर्म बनाने पर भी कंपनी काम कर रही है।
              AUGUST 28, 2023 / 3:20 PM IST
              Reliance AGM 2023 LIVE Updates:2026 तक बैटरी गीगा फैक्ट्री लगाएंगे- मुकेश अंबानी
              2026 तक बैटरी गीगा फैक्ट्री लगाएंगे। बैटरी रीसाइक्लिंग फैक्ट्री लगाएंगे। जामनगर रिफाइनरी का कैमिकल प्रोडक्शन पर फोकस है।
                AUGUST 28, 2023 / 3:17 PM IST

                Reliance AGM 2023 LIVE Updates: वॉट्सऐप पर Jiomart लॉन्च करने से 9 गुना बढ़ी कस्टमर ग्रोथ

                ईशा अंबानी ने कहा, वॉट्सऐप पर जियोमार्ट की लॉन्चिंग से पिछले साल कस्टमर की ग्रोथ 9 गुना बढ़ी है। जियो मार्ट में करीब 25,000 कारीगर, बुनकर और छोटे कारोबारी हैं। हमारे प्लैटफॉर्म पर 150 से भी ज्यादा शहरों के कारीगरों के 1.6 लाख प्रोडक्ट्स लिस्टेड हैं। हम 2500 से ज्यादा बुनकरों और 50 क्राफ्ट कलस्टर्स के साथ जुड़े हुए हैं।

                  AUGUST 28, 2023 / 3:13 PM IST
                  Reliance AGM 2023 LIVE Updates:2035 तक नेट कार्बन जीरो हासिल करने की राह पर कंपनी - मुकेश अंबानी
                  मुकेश अंबानी ने कहा कि FY23 में KG-D6 से 20 MN CU मीटर/दिन प्रोडक्शन हुआ। क्रूड ऑयल, फीडस्टॉक्स के 13 नए ग्रेड जोड़े है। FY23 में O2C EBITDA 17.7%बढ़कर रिकॉर्ड हाई पर है। KG-D6 से 30 mscmd गैस आउटपुट हासिल करेंगे। कंपनी 2035 तक नेट कार्बन जीरो हासिल करने की राह पर है।
                    AUGUST 28, 2023 / 3:06 PM IST
                    Reliance AGM 2023 LIVE Updates:JFSL इंश्योरेंस कारोबार में भी उतरेगी- मुकेश अंबानी
                    JFS बड़े फाइनेंशियल ग्रोथ को बढ़ावा देगा। JFSL से 142 करोड़ भारतीयों को फाइनेंशियल सेवाएं देगा। JFSL ने Blackrock के साथ JV किया है। एसेट मैनेजमेंट BIZ के लिए Blackrock के साथ JV किया है। JFSL से पेमेंट इंफ्रा को बढ़ावा देंगे। JFSL से ग्राहक, मर्चेंट दोनों को सेवाएं देंगे। JFSL इंश्योरेंस कारोबार में भी उतरेगी। JFSL लाइफ, जनरल, हेल्थ इंश्योरेंस में आएगी।
                      AUGUST 28, 2023 / 3:03 PM IST

                      Reliance AGM 2023 LIVE Updates:FY23 में रिलायंस रिटेल का रेवेन्यू `2.6 लाख करोड़ रुपये रहा

                      FY23 में रिलायंस रिटेल का रेवेन्यू `2.6 लाख करोड़ रुपये रहा है। FY23 में रिलायंस रिटेल का EBITDA 17,928 करोड़ रुपये रहा है। रिटेल कारोबार के लिए FY23 लैंडमार्क ईयर बना है। FY23 में रिलायंस रिटेल का मुनाफा 9,181 करोड़ रुपये रहा।

                        AUGUST 28, 2023 / 3:01 PM IST

                        Reliance AGM 2023 LIVE Updates:रिलायंस रिटेल ने पिछले साल 3300 नए स्टोर खोले- ईशा अंबानी


                        रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि रिटेल कारोबार के लिए FY23 लैंडमार्क ईयर बना है। FY23 में स्टोर में 78 Cr फुटफॉल्स की मौजूदगी है। रिटेल में रजिस्टर कस्टमर की संख्या करीब 25 करोड़ है। डिजिटल और न्यू कॉमर्स की बिक्री `50,000 करोड़ तक है। पिछले 2 साल में रिटेल में 1,000 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। पिछले साल करीब 3,300 नए स्टोर खोले है। रिटेल स्टोर्स की कुल संख्या 18,040 स्टोर्स हुई है। रिलायंस रिटेल के पास 2.5 Lk ऑनरोल कर्मचारी है। 2022 के लॉन्च के बाद JioMart ग्राहक संख्या 9x हुई है। साल के दौरान 18 Lk MT ग्रॉसरी प्रोडक्ट बेचे है। साल के दौरान करीब 5 Lk लैपटॉप बेचे है।

                          AUGUST 28, 2023 / 2:57 PM IST

                          RIL AGM 2023 LIVE: रिलायंस रिटेल में कई बड़े दिग्गजों ने जताई दिलचस्पी

                          मुकेश अंबानी ने कहा, तीन साल से भी कम वक्त में रिलायंस रिटेल की वैल्यूएशन डबल हो गई है। वो भी कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद। इस वैल्यूएशन के आधार पर रिलायंस रिटेल भारत की टॉप 4 कंपनियों में शामिल है जबकि दुनिया भर में इसका शुमार टॉप 10 कंपनियों में है।

                            AUGUST 28, 2023 / 2:53 PM IST

                            Reliance AGM 2023 LIVE Updates:मुकेश अंबानी ने कहा रिटेल कारोबार के लिए FY23 लैंडमार्क ईयर बना

                            FY23 में रिलायंस रिटेल का रेवेन्यू `2.6 लाख करोड़ रुपये रहा है। FY23 में रिलायंस रिटेल का EBITDA 17,928 करोड़ रुपये रहा है। रिटेल कारोबार के लिए FY23 लैंडमार्क ईयर बना है। FY23 में रिलायंस रिटेल का मुनाफा 9,181 करोड़ रुपये रहा।

                              AUGUST 28, 2023 / 2:51 PM IST
                              Reliance AGM 2023 LIVE Updates:मुकेश अंबानी ने कहा Moneycontrol, Firstpost ने नए बेंचमार्क बनाए
                              मुकेश अंबानी ने कहा कि डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ने नए बेंचमार्क बनाए है। Moneycontrol, Firstpost ने नए बेंचमार्क बनाए है। देश का टॉप न्यूज नेटवर्क Network18 बना है।
                                AUGUST 28, 2023 / 2:50 PM IST

                                Reliance AGM 2023 LIVE Updates:मुकेश अंबानी ने कहा JIO प्लेटफॉर्म को AI मॉडल के तहत डेवलप करेंगे

                                मुकेश अंबानी ने कहा एजीएम को संबोधित करते हुए कहा कि JIO की ग्रोथ में JIO 5G और JIO भारत सबसे अहम रहा है। JIO प्लेटफॉर्म को AI मॉडल के तहत डेवलप करेंगे। 2,000 MW का AI-ready Computing तैयार करेंगे। हर किसी को, हर जगह AI देने के लिए प्रतिबद्ध है।

                                  AUGUST 28, 2023 / 2:34 PM IST

                                  Reliance AGM 2023 LIVE Updates: जियो चेयरमैन आकाश अंबानी ने Jio Smart Home services का ऐलान किया

                                  JIO INFOCOMM के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि आज JIO स्मार्ट होम सर्विसेज लॉन्च कर रहे हैं। JIO स्मार्ट होम सर्विस को तेजी से फैलाएंगे। ब्रॉडबैंड सेवा के जरिए JIO स्मार्ट होम पर जोर दे रहे है। उन्होंने कहा कि हमने इंडस्ट्री के लिए JIO True5G लैब की घोषणा की है। JIO True5G लैब से इंडस्ट्री ट्रांसफॉर्मेशन आयेगा। उन्होंने कहा कि इससे हमारे घर मैनेज करने का अनुभव बदल जाएगा। जियो फाइबर के पहले ही 1 करोड़ से ज्यादा कस्टमर हैं। इसके साथ ही हर महीने नए-नए कस्टमर जुड़ रहे हैं। जियो AirFiber के जरिए हमारा कस्टमर बेस बढ़कर 20 करोड़ से ज्यादा घरों तक पहुंच जाएगा।

                                    AUGUST 28, 2023 / 2:29 PM IST

                                    Reliance AGM 2023 LIVE Updates: जियो पर मुकेश अंबानी ने क्या कहा!

                                    मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स के संबोधन में कहा, "हमने पिछले साल अक्टूबर में 5G सर्विस शुरू कियाथा। सिर्फ 9 महीनों में जियो 5G ने 96 फीसदी आबादी तक अपनी पहुंच बढ़ा ली है। हम दिसंबर 2023 तक पूरे देश में पहुंच जाएंगे। इसी के साथ जियो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला 5G सर्विस बना चुका है।"गणेश चतुर्थी पर JIO एयर फाइबर लॉन्च करेंगे। JIO 5G ने अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर को जोड़ा है।

                                      AUGUST 28, 2023 / 2:26 PM IST

                                      Reliance AGM 2023 LIVE Updates: जियो पर मुकेश अंबानी ने क्या कहा!

                                      मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स के संबोधन में कहा, "जियो को 7 साल पहले लॉन्च किया गया था। इसका मकसद भारत को प्रीमियर डिजिटल सोसाइटी बनाना था। नए इंडिया के शानदार डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में जियो की अहम भूमिका है। अब हमारा दायरा भारत से बाहर तक चला गया है।"

                                        AUGUST 28, 2023 / 2:23 PM IST

                                        Reliance AGM 2023 LIVE Updates: ईशा, आकाश और अनंत अंबानी को RIL के बोर्ड में शामिल किया जाएगा


                                        रिलायंस ने रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ईशा एम अंबानी, आकाश एम अंबानी और अनंत एम अंबानी को बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के साथ ही यह नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी।

                                          AUGUST 28, 2023 / 2:22 PM IST

                                          Reliance AGM 2023 LIVE Updates: दिसंबर तक पूरे देश में 5G सेवा पहुंचेगी- मुकेश अंबानी

                                          रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं AGM में बोलते हुए रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में सबसे तेज 5G रोलआउट हुआ। एवरेज यूजर हर माह 25 GB डाटा यूज करते हैं। JIO का रेवेन्यू ऑल टाइम हाई पर है। JIO का प्रति माह डाटा ट्रैफिक 1,100 Cr GB है। सालाना आधार पर JIO का प्रति माह डाटा ट्रैफिक 45% बढ़ा है। सिर्फ 9 माह में देश के 96% शहरों में JIO 5G पहुंचा है। दिसंबर तक पूरे देश में 5G सेवा पहुंचेगी।कुल 5G सेवा में करीब 85% नेटवर्क JIO का है। हर 10 सेकेंड में एक 5G सेल जोड़ रहे हैं। JIO फाइबर ने 1 करोड़ सब्सक्राइबर जोड़े है।

                                            AUGUST 28, 2023 / 2:18 PM IST

                                            Reliance AGM 2023 LIVE Updates: चौथी तिमाही के नतीजों की समीक्षा

                                            मुकेश अंबानी ने चौथी तिमाही के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि एक और साल हमने ऑल-राउंड प्रदर्शन किया है। रिलायंस का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 9,74,864 करोड़ रुपए रहा। फिस्कल ईयर 2023 के लिए रिलायंस का EBITDA 1,53,920 करोड़ रुपए रहा जबकि नेट प्रॉफिट 73,670 करोड़ रुपए था।"

                                              AUGUST 28, 2023 / 2:10 PM IST
                                              Reliance AGM 2023 LIVE Updates: मुकेश अंबानी ने कहा कि RIL ने पिछले 10 साल में कुल 150 अरब डॉलर का निवेश किया
                                              रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं AGM शुरु हुई है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने AGM को संबोधित करते हुए कहा कि भारत न रुकता है, न थकता है, न हारता है। चंद्रयान-3 की सफलता से देश गौरवान्वित हुआ है। नया भारत आत्मविश्वास से भरपूर है। हमारे लिए शेयरधारकों का हित अहम है। उभरते भारत में नए रिलायंस का कदम बढ़ रहा है। पिछले 10 साल में $15,000 Cr का निवेश किया है।
                                                AUGUST 28, 2023 / 2:09 PM IST

                                                Reliance AGM 2023 LIVE Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 46वें आम बैठक को संबोधित कर रहे हैं। आप भी उनके संबोधन को लाइव देख सकते हैं। लाइव देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

                                                https://jiomeet.jio.com/meetingportal/rilagm/joinmeeting

                                                  AUGUST 28, 2023 / 1:59 PM IST
                                                  Stock Market LIVE Updates:SCHAEFFLER INDIA ने KRSV इनोवेटिव ऑटो का अधिग्रहण किया, शेयर में तेजी
                                                  कंपनी ने KRSV इनोवेटिव ऑटो का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने KRSV इनोवेटिव ऑटो की 100% हिस्सेदारी 143 करोड़ रुपये में खरीदी है। फिलहाल SCHAEFFLER INDIA का शेयर एनएसई पर 12.35 रुपये यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 3032.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
                                                    AUGUST 28, 2023 / 1:43 PM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:Texmaco Rail Engineering का शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

                                                    Texmaco Rail Engineering के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। इसके चलते यह शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। टेक्समैको रेल के शेयर आज इंट्रा-डे में 14 फीसदी से अधिक मजबूत हुए और उछलकर 149.40 रुपये पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड हाई है। इसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। इसके शेयर अभी 12.74 फीसदी की तेजी के साथ 147.75 रुपये के भाव (Texmaco Rail Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं।

                                                    जानिए तेजी की वजह. जानने के लिए पूरी खबर यहां पढ़े- Railway Stocks: रेलवे का यह शेयर खूब मचा रहा धमाल, 14% उछलकर पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर

                                                      AUGUST 28, 2023 / 1:30 PM IST

                                                      Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                                                      आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19300, 19400 और 19500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19300, 19200 और 19100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44400, 44500 और 45600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44300, 44200 और 44000 के स्तर पर नजर आये।

                                                      Nifty पर राय
                                                      जतिन गेड़िया ने आज के लिए निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में आज होल्ड करने की राय होगी। इसमें जिनके पास लॉन्ग पोजीशन है। उन्हें निफ्टी में 19450 के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। जबकि इसमें 19400 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

                                                        AUGUST 28, 2023 / 1:23 PM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:Patel Engineering को मिला 1818 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर में लगा अपरसर्किट

                                                        Patel Engineering में इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की कंपनी पटेल इंजीनियरिंग के शेयर पर 5% का अपर सर्किट लग चुका है। कंपनी को लेकर बड़ी खबर आई है। कंपनी को 1818 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि जेवी के तहत ये ऑर्डर मिला है। NHPC से कंपनी को ऑर्डर मिला है. बीते हफ्ते 22 अगस्त को कंपनी को कंपनी को करीब 1275 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था।

                                                          AUGUST 28, 2023 / 1:10 PM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:Garden Reach Shipbuilders ने Dempo Group के साथ करार किया, शेयर 1% भागा

                                                          कमर्शियल वेसेल बनाने के लिए Dempo Group के साथ करार किया । ये कमर्शियल वेसेल Dempo के गोवा और भावनगर शिपयार्ड में बनाए जाएंगे। फिलहाल Garden Reach Shipbuilders का शेयर एनएसई पर 14.65 रुपये यानी 1.85 फीसदी की बढ़त के साथ 803.55 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                            AUGUST 28, 2023 / 12:56 PM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates: Linde India को SAIL से LoA मिला, शेयर में तेजी

                                                            20 साल के लिए क्रायोजेनिक ऑक्सिजन प्लांट को बनाने, चलाने और मेंटेन करने के लिए SAIL से LoA मिला है। इस प्लांट की क्षमता रोजाना 1,000 टन क्रायोजेनिक ऑक्सिजन उत्पादन की होगी। SAIL के राउरकेला में बनने वाले इस प्लांट को लेकर करार को 5 साल और बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल Linde India का शेयर एनएसई पर 84.30 रुपये यानी 1.43 फीसदी की बढ़त के साथ 6004.25 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                              AUGUST 28, 2023 / 12:41 PM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates: INDOSTAR पर मॉर्गन स्टैनली की राय


                                                              मॉर्गन स्टैनली ने इंडोस्टार पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 127 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने फीनिक्स एआरसी सेल के जरिये कुछ कॉर्पोरेट लोन अकाउंट्स बेचे हैं। एआरसी को बेचे गए लोन 1,190 करोड़ रुपये के कॉर्प लोन बुक का लगभग 77% हिस्सा हैं। एआरसी को बेचे गए लोन 8,060 करोड़ रुपये की कुल लोन बुक का लगभग 11.3% है। मैनेजमेंट के अनुसार, रिटेल लोन बुक का हिस्सा 85% से बढ़कर 95% हो गया है।

                                                                AUGUST 28, 2023 / 12:25 PM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:RIL के स्टॉक्स में जानिए किन म्यूचुअल फंड ने निवेश घटा है या बढ़ा है

                                                                Reliance Industries (RIL) की सालाना आम बैठक (AGM) आज दोपहर बाद होगी। पिछले साल की एजीएम से इस साल के एजीएम तक म्यूचुअल फंड्स, इंश्योरेंस कंपनियों और रिटेल इनवेस्टर्स ने RIL के शेयरों में अपना निवेश बढ़ाया है। RIL की पब्लिक शेयरहोल्डिंग के एनालिसिस से पता चलता है कि बीते एक साल में RIL में रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या 1.90,270 बढ़ी है। जून 2020 में रिटेल इनवेस्टर्स ने स्टॉक मार्केट में निवेश में काफी दिलचस्पी दिखाई थी। रिटेल इनवेस्टर ऐसे निवेशक को कहा जाता है जो एक स्टॉक में 2 लाख रुपये तक इनवेस्ट करता है। RIL के स्टॉक्स में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड्स की संख्या 86 से घटकर 84 हो गई है। कुल निवेश के लिहाज से उनके निवेश में 0.81 फीसदी इजाफा हुआ है।

                                                                पढ़िए पूरी खबर...Reliance's 46th AGM today : जानिए बीते एक साल में म्यूचुअल फंड्स, इंश्योरेंस और रिटेल इनवेस्टर्स का निवेश घटा है या बढ़ा है

                                                                  AUGUST 28, 2023 / 12:16 PM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:Man Infraconstruction को 4000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला, शेयर 6% उछला

                                                                  Man Infraconstruction को 4000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये ऑर्डर मुंबई में नई आवासीय परियोजना के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को इससे करीब 4,000 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है। कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर-रॉयल नेत्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में 33.32% की पर्याप्त हिस्सेदारी रखने वाली मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड (MICL) ने मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव पश्चिम में एक पुनर्विकास परियोजना ली है। 10 एकड़ भूमि विस्तार में फैली इस परियोजना में बिक्री के लिए 1.7 मिलियन वर्ग फुट का एरिया होगा।

                                                                  फिलहाल Man Infraconstruction का शेयर एनएसई पर 8.25 रुपये यानी 6.04 फीसदी की बढ़त के साथ 146.55 रुपये केआसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                    AUGUST 28, 2023 / 12:01 PM IST

                                                                    Reliance AGM 2023: रिलायंस की 46वीं जनरल मीटिंग आज

                                                                    रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की 46वीं एन्युअल जनरल मीटिंग (AGM) इस हफ्ते बाजार का रुख तय कर सकती है। निवेशकों को इस AGM में कई अहम ऐलान की उम्मीद है। कंपनी की AGM 28 अगस्त को होगी। कुछ ही समय पहले ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) की लिस्टिंग हुई है। साथ ही, कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (Qatar Investment Authority) ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में हिस्सेदारी खरीदी है।

                                                                    पूरी खबर यहां पढ़ें- Reliance AGM 2023: रिलायंस की 46वीं जनरल मीटिंग आज में, रिटेल बिजनेस, IPO और Jio Financial के बारे में हो सकते हैं अहम ऐलान

                                                                      AUGUST 28, 2023 / 11:57 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates:Larsen & Toubro ने 12 सितंबर को शेयर बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया, शेयर 1% से ज्यादा भागा

                                                                      कंपनी ने करीब 10,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट का एलान कर दिया है। अगले महीने 12 सितंबर को शेयर बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। बोर्ड और शेयरहोल्डर्स से इसकी मंजूरी मिल गई है। फिलहाल Larsen & Toubro का शेयर एनएसई पर 34.40 रुपये यानी 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ 2672 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                        AUGUST 28, 2023 / 11:46 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:BHEL को NHPC से 2,242 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला, शेयर 4% से ज्यादा भागा

                                                                        कंपनी को NHPC से 2,242 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। फिलहाल BHEL का शेयर एनएसई पर 4.25 रुपये यानी 4.04 फीसदी की बढ़त के साथ 109.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                          AUGUST 28, 2023 / 11:38 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:GLAND PHARMA को हैदराबाद यूनिट को US FDA 2 आपत्तियां मिली, शेयर 2% चढ़ा

                                                                          हैदराबाद यूनिट को US FDA 2 आपत्तियां मिली है। प्लांट की जांच 23 से 26 अगस्त के बीच हुई थी । प्लांट में उत्पादन Pen डिवाइस का होता है। फिलहाल GLAND PHARMA का शेयर एनएसई पर 31.70 रुपये यानी 2.05 फीसदी की बढ़त के साथ 1583.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                            AUGUST 28, 2023 / 11:28 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates:Bharat Electronics को जुलाई - अगस्त महीने में अब तक 3,389 करोड़ रुपए के डिफेंस ऑर्डर, शेयर करीब 2% भागा

                                                                            जुलाई - अगस्त महीने में अब तक 3,389 करोड़ रुपए के डिफेंस ऑर्डर मिले हैं। फिलहाल Bharat Electronics का शेयर एनएसई पर 2.55 रुपये यानी 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ 135.95 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                              AUGUST 28, 2023 / 11:18 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates:RIL पर सीएलएसए की राय

                                                                              सीएलएसए ने रिलायंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उसके शेयर का लक्ष्य 3,060 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका स्केल-अप लक्ष्य बनाए रखा गया है। इसमें निवेश दोगुना हो सकता है। पिछले वर्ष नई ऊर्जा कैपासिटीज को जोड़ने के लिए 50 मिलियन डॉलर मूल्य के 3 और अधिग्रहण देखे गये हैं। कंपनी ने इस सेगमेंट में 75,000 करोड़ रुपये के कैपेक्स की योजना बनाई है। इसमें 2024 से पिक अप दिख सकता है।

                                                                                AUGUST 28, 2023 / 11:11 AM IST

                                                                                Stock Market LIVE Updates:IndoStar Capital Finance ने कॉरपोरेट लोन का बड़ा हिस्सा Phoenix ARC को बेचा, शेयर 1% से ज्यादा चढ़ा

                                                                                कंपनी ने कॉरपोरेट लोन का बड़ा हिस्सा Phoenix ARC को बेचा है। इसमें कुछ ऐसे भी अकाउंट हैं। जिन्हें स्टेज-2 की टैगिंग मिली है और इनपर करीब 915 करोड़ रुपए का बकाया है। फिलहाल IndoStar Capital Finance का शेयर एनएसई पर 3.10 रुपये यानी 1.76 फीसदी की बढ़त के साथ 179 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                                  AUGUST 28, 2023 / 10:57 AM IST

                                                                                  Stock Market LIVE Updates:CCL products के वियतनाम यूनिट में कॉफी उत्पादन रुका, शेयर 2% से टूटा

                                                                                  कंपनी के वियतनाम यूनिट में कॉफी उत्पादन रुका है। इक्विपमेंट टूटने से Ngon Coffee प्लांट में काम रुका है। CCL प्रोडक्ट्स की Ngon Coffee Company सब्सिडियरी है । वियतनाम में ब्रेकडाउन से मुनाफे पर 6-10% का असर दिख सकता है। फिलहाल CCL products का शेयर एनएसई पर 17.05 रुपये यानी 2.81 फीसदी की गिरावट के साथ 589.95 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                                    AUGUST 28, 2023 / 10:49 AM IST

                                                                                    Stock Market LIVE Updates:BEML को KAMSS से 19.71 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला,शेयर 1% से ज्यादा भागा

                                                                                    KAMSS से कंपनी 19.71 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट को अलग-अलग चरण में पूरा किया जाएगा। इसके लिए पर्चेज ऑर्डर कंपनी को मिल चुका है। फिलहाल BEML का शेयर एनएसई पर 34.45 रुपये यानी 1.64 फीसदी की बढ़त के साथ 2135.25 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                                      AUGUST 28, 2023 / 10:44 AM IST

                                                                                      Mono Pharmacare IPO: दवाई बेचने वाली कंपनी का खुला आईपीओ

                                                                                      मोनो फार्माकेयर का 14.84 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 अगस्त तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 26-28 रुपये के प्राइस बैंड और 4000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ का 10 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए, 45 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 45 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 4 सितंबर को फाइनल होगा।

                                                                                      जानिए ग्रे मार्केट से कैसे मिलेगे संकेत- Mono Pharmacare IPO: दवाई बेचने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

                                                                                        AUGUST 28, 2023 / 10:35 AM IST
                                                                                        Stock Market LIVE Updates:LT FOODS ने कहा सरकार के फैसले से कंपनी के राइस एक्सपोर्ट पर कोई असर नहीं होगा, शेयर 2% से ज्यादा भागा
                                                                                        बासमती एक्सपोर्ट पर अतिरिक्त सेफगार्ड को लेकर LT FOODS का बयान आया है। सरकार के फैसले से कंपनी के राइस एक्सपोर्ट पर कोई असर नहीं होगा। कंपनी ज्यादातर प्रीमियम और पुराने (AGED) चावल का एक्सपोर्ट करती है। फिलहाल LT FOODS का शेयर एनएसई पर 3.65 रुपये यानी 2.32 फीसदी की बढ़त के साथ 170 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                                                          AUGUST 28, 2023 / 10:23 AM IST

                                                                                          Stock Market LIVE Updates:शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक 8% की दिखा सकते है तेजी

                                                                                          Nifty बीते हफ्ते बिकवाली के बीच 19,250 जोन से थोड़ा उपर बंद हुआ। बीते हफ्ते इसमें 0.23 फीसदी गिरावट आई। बेयर्स की मार्केट पर मजबूत पकड़ दिख रही है, क्योंकि हफ्ते के मध्य में आई तेजी टिक नहीं सकी और इंडेक्स अपने सपोर्ट जोन के करीब आ गया। हालांकि, तकनीकी नजरिए से पॉजिटिव डेवलपमेंट यह है कि वीकली चार्ट पर 'इनवर्टेड हैमर' (Inverted Hammer) बना है। अगर विदेश से कोई निगेटिव खबर नहीं आती है तो घरेलू बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। निफ्टी अगर 19230-19,200 के बुलिश गैप के नीचे पहुंच जाता है तो नियटर टर्म व्यू में बदलाव आ सकता है। ऐसे में इस हफ्ते हम गिरावट में 19,000 को री-टेस्ट कर सकते हैं। तेजी की स्थिति में 19,350-19,400 का लेवल नेक्स्ट रेसिस्टेंस है। इसे पार कर लेने के बाद निफ्टी के लिए अगला रेसिस्टेंस 19,500 होगा। ऐसे में कुछ स्टॉक्स में अच्छी कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनके बारे में जानने के लिए

                                                                                          पढ़ें यह रिपोर्ट...Hot Stocks Today : सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स और KPI Green Energy के स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में हो सकती है अच्छी कमाई

                                                                                            AUGUST 28, 2023 / 10:03 AM IST

                                                                                            Stock Market LIVE Updates:कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले की बाजार पर राय

                                                                                            कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि बढ़ती महंगाई और इसके चलते ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते बाजार का मूड खराब हो गया है। ऐसे में निवेशक जोखिम से बचने के लिए कुछ मुनाफा जेब में रख रहे हैं। तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी में 20-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के करीब मुनाफावसूली देखने को मिली है। लंबे समय के बाद निफ्टी 50-डे एसएमए से नीचे बंद हुआ है जो काफी हद तक निगेटिव है। पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए 19350 का लेवल ट्रेंड डिसाइडर लेवल साबित होगा। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी 19450 और 19575 के स्तर तक की तेजी दिखा सकता है। दूसरी ओर, अगर निफ्टी 19230 से नीचे फिसलता है तो बिकवाली का दबाव बढ़ने की संभावना है। फिर निफ्टी 19150-19100 तक फिसल सकता है।

                                                                                            बैंक निफ्टी के लिए, निचले स्तर पर 44000 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। जबकि 44750 या 50 और 20 डे एसएमए और 45000 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। 44000 से नीचे फिसलने पर बैंक निफ्टी 43750-43500 तक गिर सकता है।

                                                                                              AUGUST 28, 2023 / 9:52 AM IST
                                                                                              ZOMATO: LARGE TRADE:ब्लॉक विंडो में 3.19 करोड़ शेयरों में सौदे हुआ
                                                                                              ZOMATO में ब्लॉक विंडो में 3.19 करोड़ शेयरों में सौदे हुआ है। डील की कुल वैल्यू 288 करोड़ रुपये है। 90.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ब्लॉक विंडो में सौदे हुआ है। फिलहाल ZOMATO का शेयर एनएसई पर 1.60 रुपये यानी 1.54 फीसदी की बढ़त के साथ 92.40 रुपये के साथ कारोबार कर रहा था।
                                                                                                AUGUST 28, 2023 / 9:39 AM IST

                                                                                                Stock Market LIVE Updates:सुजलॉन एनर्जी पर जेएम फाइनेंशियल की राय


                                                                                                ब्रोकरेज जेएम फाइनेंशियल ने सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड पर 'Buy' रेटिंग और सितंबर 2024 तक 30 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ कवरेज की शुरुआत की है। ब्रोकरेज हाउस ने बेहतर बैलेंस शीट और मजबूत ऑर्डर बुक का हवाला दिया है। JM Financial ने कहा कि इंडस्ट्री में अनुकूल परिस्थितियों के साथ संतुलित बैलेंस शीट और एक मजबूत ऑर्डर बुक के कारण हमें उम्मीद है कि आगे चलकर कंपनी के प्रदर्शन में जोरदार सुधार आएगा। हम स्टॉक पर खरीदारी रेटिंग और टारगेट प्राइस 30 रुपए प्रति शेयर के साथ कवरेज शुरू करते हैं।

                                                                                                  AUGUST 28, 2023 / 9:34 AM IST

                                                                                                  Stock Market LIVE Updates:VODAFONE IDEA ने ATC टेलिकॉम इंफ्रा के साथ करार किया

                                                                                                  ATC टेलिकॉम इंफ्रा के साथ करार किया है। OCDs रीडम्प्शन की समय सीमा बढ़ाने के लिए करार किया है। रीडम्प्शन की समय सीमा 6 महीने से बढ़ाकर 18 महीना करने पर सहमति बनी हुई है। बता दें कि कंपनी को 800 करोड़ रुपये का OCDs रीडम्प्शन करना है।
                                                                                                    AUGUST 28, 2023 / 9:17 AM IST

                                                                                                    Market Open: बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला


                                                                                                    बाजार 28 अगस्त को मामूली बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स 166.06 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 65,052.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 32.55 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 19,298.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                                                      AUGUST 28, 2023 / 9:14 AM IST

                                                                                                      Stock Market LIVE Updates:फाइनेंशियल इंफ्लूएंसर्स पर सेबी सख्त

                                                                                                      सेबी की फाइनेंशियल इंफ्लूएंसर्स पर नकेल कसने की तैयारी की है। सेबी मे कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। सेबी ने कहा स्टॉक ब्रोकर्स और फंड हाउस कमर्शियल करार नहीं कर सकते। किसी भी तरीके के कमीशन का रेफरल फीस की भी पेमेंट नहीं होगी।

                                                                                                        AUGUST 28, 2023 / 9:07 AM IST

                                                                                                        Crude Oil:क्रूड प्राइस

                                                                                                        शुक्रवार को क्रूड वायदा लगभग 1 फीसदी चढ़कर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी डीजल की कीमतें बढ़ गईं, तेल रिग्स की संख्या घट गई और लुइसियाना में एक रिफाइनरी में आग लग गई। इससे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड वायदा 1.12 डॉलर या 1.3 फीसदी बढ़कर 84.48 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 78 सेंट या 1.0 फीसदी बढ़कर 79.83 डॉलर पर बंद हुआ।

                                                                                                          AUGUST 28, 2023 / 9:05 AM IST

                                                                                                          Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत सपाट

                                                                                                          प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत सपाट रही है। सेंसेक्स 23.91 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 64,862.60 के स्तर परकारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 13.70 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 19,279.50. के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                                                            AUGUST 28, 2023 / 9:00 AM IST

                                                                                                            Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय


                                                                                                            एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी एक अहम महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज (55EMA)के सपोर्ट लेवल तक गिर गया है। जब तक निफ्टी 19450 से नीचे रहेगा तब तक बाजार का सेंटीमेंट कमजोर बने रहने की उम्मीद है। अगर निफ्टी 19240 से नीचे जाता है तो फिर ये 19000 के स्तर तक गिर सकता है।

                                                                                                              AUGUST 28, 2023 / 8:47 AM IST

                                                                                                              Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में शामिल शेयर

                                                                                                              Escorts Kubota और Sun TV F&O बैन में शामिल होने वाले नए शेयर हैं. इसमें BHEL, GMR Airports, Hindustan Copper, India Cements, Manppuram Finance और RBL Bank पहले से ही शामिल हैं। हालांकि, Delta Corp, GNFC, IndiaBulls Housing Finance, Metropolis Healthcare और PNB को F&O बैन से अब बाहर कर दिया गया है। बता दें कि जिन सिक्योरिटीज के डरेवेटिव कॉन्ट्रैक्ट उनके मार्केट-वाइड पोजिशन के 95% तक पहुंच जाता है, उन्हें F&O बैन में शामिल किया जाता है।

                                                                                                                AUGUST 28, 2023 / 8:42 AM IST

                                                                                                                Stock Market LIVE Updates: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                                                                प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि वीकली चार्ट पर, निफ्टी 50 इंडेक्स ने एक इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है इससे ट्रेंड में बदलाव की संभावना दिख रही है। शुक्रवार को, निफ्टी 19250 के मजबूत सपोर्ट के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी के वीकली चार्ट पर भी इसी तरह का कैंडलस्टिक पैटर्न देखने को मिला है। अब निफ्टी के लिए 19200 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। जबकि ऊपरी स्तर 19,470 पर रजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 43600 पर सपोर्ट है। जबकि ऊपर की तरफ 44960 पर रजिस्टेंस है।

                                                                                                                उन्होंने आगे कहा फार्मा सेक्टर को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टर दायरे में फंसे हुए हैं। अब इस दायरे के ऊपर या नीचे किसी भी तरफ टूटने से ही बाजार की दिशा साफ होगी। फार्मा सेक्टर में अभी 1-2 फीसदी की गिरावट और होगी। उसके बाद इसमें फिर से तेजी आएगी।

                                                                                                                  AUGUST 28, 2023 / 8:35 AM IST

                                                                                                                  Stock Market LIVE Updates: HDFC Securities के नागराज शेट्टी की बाजार पर राय

                                                                                                                  HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि आने वाले सेशन में प्रमुख इंडेक्स में और भी गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि छोटी अवधि में निफ्टी 19,000 को सपोर्ट बनाकर छलांग भी लगा सकता है। निफ्टी के लिए फिलहाल, 19,380 पर पहला रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। निफ्टी लगातार पांचवें हफ्ते भले ही गिरावट के साथ बंद हुआ हो। लेकिन, निफ्टी बैंक इससे बचने में कामयाब रहा है। निफ्टी बैंक भले ही शुक्रवार को 250 अंक गिरकर बंद हुआ हो। लेकिन, अभी भी ये 44,000 के अहम स्तर को बचाने में कामयाब रहा है।

                                                                                                                    AUGUST 28, 2023 / 8:29 AM IST

                                                                                                                    Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                                                                    शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी ने आज गैप डाउन ओपनिंग की उसके बाद पूरे दिन इसमें वोलैटिलिटी देखने को मिली। कारोबार के अंत में ये 120 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। दैनिक चार्ट पर देखने से पता चलता है कि पिछले कारोबारी सत्र का बिकवाली का दबाव आज भी जारी रहा। वीकली चार्ट पर निफ्टी लगातार पांचवें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ है। वीकली,डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर निगेटिव क्रॉसओवर दे रहे हैं। ये बाजार में बिकवाली कायम रहने का संकेत है। इस तरह देखें तो प्राइस और मोमेंटम दोनों ही इंडीकेट बाजार में कमजोरी कायम रहने के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में निफ्टी पर निगेटिव नजरिया कायम है। निफ्टी हमें अगले कुछ कारोबारी सत्रों में 19100 की तरफ जाता दिख सकता है। इसके लिए 19200–19180 पर मजबूत सपोर्ट है। जबकि 19360–19400 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                                                                    बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए जतिन गेडिया ने कहा कि बैंक निफ्टी में आई पुलबैक रैली ने 44900-45000 के जोन में दम तोड़ दिया। बैंक निफ्टी के लिए डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। ऐसे में बैंक निफ्टी हमें आगे 44800-43900 के रेंज में कंसोलीडेट होता दिख सकता है।

                                                                                                                      AUGUST 28, 2023 / 8:24 AM IST

                                                                                                                      Stock Market LIVE Updates:25 अगस्त को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                                                      25 अगस्त को भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के बीच निफ्टी 19250 के करीब बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 365.83 अंक या 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 64886.51 पर और निफ्टी 120.90 अंक या 0.62 फीसदी गिरकर 19265.80 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1446 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 2079 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि और 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                                                                        AUGUST 28, 2023 / 8:22 AM IST

                                                                                                                        Stock Market LIVE Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                                                                        रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि गुरुवार की गिरावट को जारी रखते हुए बाजार आज भी दबाव में कारोबार करता दिखा। कारोबार के अंत में ये 0.50 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ। निफ्टी ने आज गैप-डाउन के साथ शुरुआत की और अंत तक सीमित दायरे में रहा। अंततः यह दिन के निचले स्तर 19265.80 पर बंद हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। इनमें भी रियल्टी, फार्मा और मेटल टॉप लूजर रहे। आज छोटे-मझोले शेयरों में भी मुनाफावसूली रही।

                                                                                                                        निफ्टी ने शुक्रवार को शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज यानी 50 ईएमए के अहम सपोर्ट को तोड़ दिया है। ये बाजार में आगे भी कमजोरी कायम रहने का संकेत है। निफ्टी के लिए अब 19100 पर सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                                                                          AUGUST 28, 2023 / 8:18 AM IST

                                                                                                                          Stock Market LIVE Updates:RIL की 46वीं AGM आज

                                                                                                                          रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं AGM आज है। जियो फाइनेंशियल के रोडमैप, जियो प्लेटफॉर्म के IPO की टाइमलाइन और न्यू एनर्जी कारोबार से जुड़े एलान पर बाजार की नजर रहेगी।

                                                                                                                            AUGUST 28, 2023 / 8:18 AM IST

                                                                                                                            Stock Market LIVE Updates: FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                                                                            शुक्रवार को भी विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। हालांकि, Paytm, Amber Enterprises और Uno Minda में ब्लॉक डील्स की वजह से ये आंकड़ा थोड़ा बड़ा रहा। शुक्रवार को कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कुल 4,638 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस दिन कैश मार्केट में 1,414 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

                                                                                                                              AUGUST 28, 2023 / 8:16 AM IST

                                                                                                                              Global Market Cues:ग्लोबल बाजारों के अच्छे संकेत

                                                                                                                              ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 50 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही थी। डाओ जोंस करीब ढ़ाई सौ प्वाइंट चढ़ा। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच के बाद बाजार में तेजी दिखी। पॉवेल ने कहा कि अर्थव्यवस्था में अनुमान से बेहतर मजबूती देखने को मिल रही है। शुक्रवार को डाओ जोंस 250 अंक चढ़कर बंद हुआ। जबकि, S&P में 0.7% और नैस्डैक में 0.9% की बढ़त रही।

                                                                                                                                AUGUST 28, 2023 / 8:15 AM IST

                                                                                                                                Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।