Closing Bell: बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवर होकर बंद हुआ
फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवर होकर बंद हुआ। इंट्राडे में सेंसेक्स, निफ्टी, मिडकैप ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही जबकि एनर्जी, FMCG, PSE शेयरों में तेजी रही। इंफ्रा, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ जबकि IT, ऑटो, मेटल, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही।
Coal India, Nestle India, Tata Consumer Products, NTPC और Reliance Industries निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं TCS, Hero MotoCorp, Adani Ports, Wipro और UPL निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। मेटल , फार्मा, ऑयल एंड गैस, पावर और एफएमसीजी 0.3-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी इंडेक्स 0.3-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में खरीदारी रही जबकि निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो स्मॉलकैप इंडेक्स बंद होने से पहले 42,544.95 की नई ऊंचाई को छुता नजर आया। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 122.10 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 71,437.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34.45 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 21453.10 के स्तर पर बंद हुआ।