Closing Bell:सेंसेक्स -निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुए बंद
सेंसेक्स -निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी बैंक नए शिखर पर बंद हुआ। IT को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी रही जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं PSE, एनर्जी, फार्मा शेयरों में तेजी रही। FMCG, मेटल, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 371.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 72,410.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 123.95 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 21778.70 के स्तर पर बंद हुआ।
Coal India, NTPC, M&M, Dr Reddy's Laband Hero MotoCorp निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Adani Enterprises, Eicher Motors, LTIMindtree, L&T और Adani Ports निफ्टी के टॉप लूजर रहा।
आईटी को छोड़ आज सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। एफएमसीजी, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, पावर और मेटल इंडेक्स 1-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। इस बीच बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.66 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।