Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 28, 2023 / 3:39 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 372 अंक चढ़ा, निफ्टी 21800 के आसपास हुआ बंद, आईटी को छोड़ सभी सेक्टर में रही तेजी

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 371.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 72,410.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 123.95 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 21778.70 के स्तर पर बंद हुआ। Coal India, NTPC, M&M, Dr Reddy's Laband Hero MotoCorp निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Adani Enterprises, Eicher Motors, LTIMindtree, L&T और Adani Ports निफ्टी के टॉप लूजर रहा।

Closing Bell:सेंसेक्स -निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी बैंक नए शिखर पर बंद हुआ। IT को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी रही जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं PSE, एनर्जी, फार्मा शेयरों में तेजी रही। FMCG, मेटल, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 371.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 72,410.38 के स्तर

 Stock Market LIVE Updates:
Stock Market LIVE Updates:
DECEMBER 28, 2023 / 3:37 PM IST
Closing Bell:सेंसेक्स -निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुए बंद
सेंसेक्स -निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी बैंक नए शिखर पर बंद हुआ। IT को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी रही जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं PSE, एनर्जी, फार्मा शेयरों में तेजी रही। FMCG, मेटल, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 371.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 72,410.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 123.95 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 21778.70 के स्तर पर बंद हुआ।
Coal India, NTPC, M&M, Dr Reddy's Laband Hero MotoCorp निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Adani Enterprises, Eicher Motors, LTIMindtree, L&T और Adani Ports निफ्टी के टॉप लूजर रहा।
आईटी को छोड़ आज सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। एफएमसीजी, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, पावर और मेटल इंडेक्स 1-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। इस बीच बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.66 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
    DECEMBER 28, 2023 / 3:27 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:अटक सकता है Vodafone का फंड जुटाने का प्लान


    Vodafone Idea के शेयरों में पिछले 6 महीने से चल रही तेजी की वजह से इस कंपनी में फंड डालने की प्रक्रिया अटक गई है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर यह जानकारी दी है। वोडाफोन-आइडिया फिलहाल कैश संकट से जूझ रही है। कंपनी ने अपनी हालिया फाइलिंग में फंड डालने की समयसीमा दिसंबर बताई थी। हालांकि, शेयरों में तेजी की वजह से फंड को लेकर बातचीत अटक गई है।

    पूरी खबर यहां पढ़ें- Vodafone के शेयरों के रफ्तार पकड़ने की वजह से अटक सकता है कंपनी का फंड जुटाने का प्लान

      DECEMBER 28, 2023 / 3:13 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:Aarti Industries पर Morgan Stanley की राय

      मॉर्गन स्टैनली ने Aarti Industries पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 575 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी की आय का एक-तिहाई हिस्सा एग्रोकेमिकल्स से आता है। नए कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी की अर्निंग्स में सुधार होंगे। नए कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी की सालाना आय करीब 40 मिलियन डॉलर संभव है। FY25-26 के लिए 18% मार्जिन के हिसाब से EBITDA में 3-4% का फायदा मिलेगा।

        DECEMBER 28, 2023 / 2:53 PM IST
        Stock Market LIVE Updates:EASY TRIP का बोर्ड 2 जनवरी को बैठक करेगा
        कंपनी का बोर्ड 2 जनवरी को बैठक करेगा। बोर्ड बैठक में शेयर्स, वॉरंट्स के जरिए फंड जुटाने पर विचार होगा ।
          DECEMBER 28, 2023 / 2:43 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:CESC पर Antique की राय

          Antique ने CESC पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक का टारगेट प्राइस 93 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया है। कंपनी 3 GW की रिन्युएबल जेनरेशन प्लांट्स लगा रही। चरणबद्ध कॉन्ट्रिब्युशन से प्रति GW 600 करोड़ रुपये का EBITDA बढ़ेगा। चरणबद्ध कॉन्ट्रिब्युशन से प्रति GW 600 करोड़ रुपये का EBITDA बढ़ेगा।

            DECEMBER 28, 2023 / 2:16 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:ICICI Bank पर Antique की राय

            Antique ने आईसीआईसीआई बैंक पर खरीद की राय दी है और स्टॉक के लिए 1225 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार दरों को लेकर मौजूदा माहौल में NIM 4.2-4.3% के स्तर पर रह सकता है। दरों को लेकर मौजूदा माहौल में NIM 4.2-4.3% के स्तर पर रह सकता है। क्रेडिट कॉस्ट सिक्लिकल स्तर से ऊपर जाएगा। साथ ही रिटेल और कॉरपोरेट लोन के डिमांड और ग्रोथ में मजबूती जारी है। हालांकि स्थिति सामान्य होने में अभी भी कुछ समय लग सकता है।

              DECEMBER 28, 2023 / 2:06 PM IST
              Stock Market LIVE Updates:EV गाड़ियों के लिए फेम-3 पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार किया-सूत्र
              सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक EV गाड़ियों के लिए फेम-3 पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार किया है। सरकार फेम-2 के मुकाबले 3x ज्यादा खर्च करेगी। फेम-3 में `33,240 Cr के खर्च का प्रस्ताव किया है। फेम-3 में हर साल सब्सिडी घटती जाएगी। महिलाओं को 10% अतिरिक्त
              सब्सिडी दी जाएगी। `1000 Cr के इनोवेटिव फंड का भी प्रस्ताव दिया है।
                DECEMBER 28, 2023 / 1:44 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:Mphasis पर Citi की राय

                सिटी ने Mphasis पर SEll रेटिंग देते हुए 2080 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि तिमाही की शुरुआत के मुकाबले डिमांड के माहौल में बदलाव नहीं है। डील TCV टू रेवेन्यू कन्वर्जन साइकिल में खास सुधार नहीं है। Furloughs की वजह से तीसरी तिमाही में ऑर्गेनिक ग्रोथ में सुस्ती रहेगी। अधिग्रहण से आय में योगदान सालाना रन रेट से कम रहा है। अधिग्रहण की वजह से मार्जिन पर ज्यादा असर देखने को मिला।

                  DECEMBER 28, 2023 / 1:30 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates: 2024 में जारी रहेगी मिड और स्मॉलकैप की तेजी -अनिरुद्ध गर्ग

                  इनवैसेट पीएमएस ( Invasset PMS) के पार्टनर और फंड मैनेजर अनिरुद्ध गर्ग (Anirudh Garg) मिडकैप और स्मॉलकैप को लेकर बुलिश हैं। मनीकंट्रोल को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "अगर तेजी का दौर 2024 तक जारी रहता है, तो मिडकैप और स्मॉलकैप इसके लीडर रहेंगे।" उनका मानना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस, रेलवे और पावर जैसे पूंजीगत व्यय से सीधे जुड़े सेक्टरों में आगे सबसे ज्यादा तेजी रहने की उम्मीद है। यहां हम आपके लिए इस साक्षात्कार का संपादित अंश दे रहे हैं।

                  पूरी खबर यहां पढ़ें- Daily Voice : 2024 में जारी रहेगी मिड और स्मॉलकैप की तेजी, इंफ्रा, डिफेंस और रेलवे शेयर मचाएंगे धमाल

                    DECEMBER 28, 2023 / 1:15 PM IST
                    Stock Market LIVE Updates:ADANI ENT ने AI, IoT और ब्लॉकचेन के लिए SIRIUS के साथ JV किया
                    सब्सिडियरी ADANI GLOBAL, MAURITIUS ने UAE की कंपनी SIRIUS के साथ JV किया है। AI, IoT और ब्लॉकचेन के लिए SIRIUS के साथ JV किया है।
                      DECEMBER 28, 2023 / 1:13 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:बाजार में फिर PSUs का जलवा

                      बाजार में आज फिर सरकारी कंपनियों का जलवा देखने को मिल रहा है। हिंदुस्तान कॉपर 13% दौड़ा है। वायदा का सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर बना है। HUDCO भी 19% दौड़ा है। BHEL में 5% की तेजी देखने को मिला।

                        DECEMBER 28, 2023 / 12:59 PM IST
                        Stock Market LIVE Updates:अमोनिया टैंक और दूसरे हैंडलिंग सिस्टम्स जांच में सुरक्षित पाए गए -COROMANDEL INTL
                        अमोनिया टैंक और दूसरे हैंडलिंग सिस्टम्स जांच में सुरक्षित पाए गए है। कंपनी को डायरेक्टोरेट ऑफ इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ से सर्टिफिकेट मिल सकता है। कंपनी ने कहा तमिलनाडु पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से कंपनी कोसशर्त सुझाव जारी है। सुरक्षा मानक पूरा कर कंपनी NOC ले सकती है। एन्नोर यूनिट में कामकाज दोबारा शुरू करने को सशर्त मंजूरी मिली।
                          DECEMBER 28, 2023 / 12:28 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:IT सेक्टर में 2025 तक जारी रहेगी मंदी- सौरभ श्रीवास्तव

                          इंडियन एंजेल नेटवर्क के को-फाउंडर सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि 2024 में आईटी सेक्टर को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। लेकिन 2025 में आईटी सेक्टर के लिए चीजें बेहतर होती जाएंगी। साल 2023 आईटी सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण साल था। इस इंडस्ट्री ने भू-राजनीतिक तनाव से कई झटकों को सहन किया। इन झटकों ने भारतीय आईटी सेक्टर के बड़े बाजारों पर निगेटिव असर डाला है। अमेरिका और पश्चिमी यूरोप के बाजारों की कमजोरी के कारण आईटी कंपनियों को मिलने वाले ऑर्डरों में कमी आई है।

                          पूरी खबर यहां पढ़ें- इंडियन एंजेल नेटवर्क के सौरभ श्रीवास्तव की राय, IT सेक्टर में 2025 तक जारी रहेगी मंदी

                            DECEMBER 28, 2023 / 12:13 PM IST
                            Stock Market LIVE Updates: RAMKY INFRA ने सब्सिडियरी VISAKHA PHARMACITY को 165.2 करोड़ रुपये में बेचा
                            कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी VISAKHA PHARMACITY को 165.2 करोड़ रुपये में बेचा है। BRIJ GOPAL CONSTRUCTION को 165.2 करोड़ रुपये में सब्सिडियरी बेची।
                              DECEMBER 28, 2023 / 12:00 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:ZOMATO को मिला 401 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, शेयर 2% से ज्यादा टूटा

                              DG GST इंटेलिजेंस पुणे से कारण बताओ नोटिस मिला है। डिलिवरी चार्ज को लेकर `401 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला। पेनल्टी और ब्याज सहित `401 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला । 29 अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2022 की अवधि के लिए नोटिस मिला। फिलहाल जोमैटो का शेयर एनएसई पर 2.95 रुपये यानी 2.32 फीसदी की गिरावट के साथ 124.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                DECEMBER 28, 2023 / 11:48 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates:Aarti Industries पर Morgan Stanley की राय

                                मॉर्गन स्टैनली ने Aarti Industries पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 575 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी की आय का एक-तिहाई हिस्सा एग्रोकेमिकल्स से आता है। नए कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी की अर्निंग्स में सुधार होंगे। नए कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी की सालाना आय करीब 40 मिलियन डॉलर संभव है। FY25-26 के लिए 18% मार्जिन के हिसाब से EBITDA में 3-4% का फायदा मिलेगा।

                                  DECEMBER 28, 2023 / 11:22 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:Fortis Health पर DAM Capital की राय

                                  DAM Capital ने Fortis Health पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 452 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि हॉस्पिटल के मार्जिन में तेजी से री-रेटिंग संभव है। FY23-26 के दौरान आय 10%, EBITDA 16% और मुनाफा 16% CAGR पर संभव है। अंडरपरफॉर्मिंग एसेट्स के विनिवेश की वजह से EBITDA मार्जिन में सुधार देखने को मिलेगा। EBITDA ग्रोथ के लिए पर्याप्त मौके दिख रहे हैं। मध्यम अवधि में ट्रेंड जारी रह सकता है।

                                    DECEMBER 28, 2023 / 11:05 AM IST
                                    Stock Market LIVE Updates:BRAINBEES SOLUTIONS आईपीओ के जरिए 1,816 करोड़ रुपये जुटाएगी
                                    BRAINBEES SOLUTIONS आईपीओ के जरिए 1,816 करोड़ रुपये जुटाएगी। BRAINBEES IPO में 5.44 करोड़ शेयर जारी करेगी।
                                      DECEMBER 28, 2023 / 10:46 AM IST
                                      Stock Market LIVE Updates:SUZLON ENERGY को APRAAVA ENERGY से 300 MW विंड प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला, शेयर 3% चढ़ा
                                      कंपनी को APRAAVA ENERGY से 300 MW विंड प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। फिलहाल SUZLON ENERGY का शेयर एनएसई पर 1.10 रुपये यानी 3.10 फीसदी की बढ़त के साथ 38.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                        DECEMBER 28, 2023 / 10:23 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 710 रुपये पर हुए लिस्ट

                                        आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। आईपीओ निवेशकों को करीब 35% का लिस्टिंग गेन मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 710 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जबकि इसका इश्यू प्राइस 524 रुपये प्रति शेयर था। टर्बाइन और विमानों के पार्ट्स बनाने वाली आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ (IPO) 20 से 22 दिसंबर के बीच खुला था।

                                        पूरी खबर यहां पढ़ें- Azad Engineering Listing: आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 710 रुपये पर हुए लिस्ट, निवेशकों को मिला 35% मुनाफा

                                          DECEMBER 28, 2023 / 10:19 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:Tata Power ने बीकानेर III निमराना II ट्रांसमिशन को 18.6 करोड़ में खरीदा, शेयर में बढ़त

                                          टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने एक शेयर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही 'बीकानेर III नीमराना II ट्रांसमिशन' में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण की लागत 18.6 करोड़ रुपये है। 'बीकानेर III नीमराना II ट्रांसमिशन' एक स्पेशल परपज व्हीकल है, जिसका गठन जून 2023 में बीकानेर से नीमराना के बीच एक बिजली ट्रांसमिशन सिस्टम को बनाने के लिए किया गया था। फिलहाल टाटा पावर का शेयर एनएसई पर 0.15 रुपये यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 325.60 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                            DECEMBER 28, 2023 / 10:15 AM IST
                                            Stock Market LIVE Updates:L&T को 2,500- 5,000 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला
                                            कंपनी को 2,500- 5,000 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला है। फिलहाल L&T का शेयर एनएसई पर 19.05 रुपये यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 3525 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                              DECEMBER 28, 2023 / 9:49 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:शॉर्ट टर्म में इन शेयरों में 11% तक का रिटर्न मुमकिन

                                              Nifty में 27 दिसंबर को शानदार तेजी आई। पुट राइटर्स ने 21,500 पर बड़ी पॉजिशन बनाई है। इसके अलावा डेली चार्ट पर कंसॉलिडेशन से ब्रेकआउट देखने को मिला। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) एक बुलिश क्रॉसओवर का संकेत दे रहा है। निफ्टी के लिए तेजी की स्थिति में 21,750-21,800 की रेंज दिख रही है। सपोर्ट लेवल 21,500 प्वाइंट्स है। हाल में Bank Nifty में डेली चार्ट पर कंसॉलिडेशन से ब्रेकआउट दिखा है। यह लगातार अपने अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर बना हुआ है। इसके लिए तेजी की स्थिति में 48,500 और 48,800 के टारगेट्स दिख रहे हैं। 48,000 सपोर्ट बेस होगा।

                                              पूरी खबर यहां पढें- Hot Stocks Today : ये तीन स्टॉक्स नए साल की शुरुआत में कर सकते हैं मालामाल, एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह

                                                DECEMBER 28, 2023 / 9:38 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                एनएसई ने नेशनल एल्युमीनियम कंपनी और आरबीएल बैंक को 28 दिसंबर के लिए अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में बरकरार रखा है। बलरामपुर चीनी मिल्स, डेल्टा कॉर्प और हिंदुस्तान कॉपर को सूची से हटा दिया गया है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                  DECEMBER 28, 2023 / 9:20 AM IST

                                                  Market Open: सेंसेक्स-निफ्टी और बैंक निफ्टी फ्रेश रिकॉर्ड हाई पर खुला

                                                  सेंसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर खुला है। सेंसेक्स 230.01 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 72,264.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 70.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 21725.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                    DECEMBER 28, 2023 / 9:04 AM IST

                                                    Market At pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                    प्री-ओपनिंग सेंशन के दौरान बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 127.15 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 72,167.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 42.25 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 21724 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                      DECEMBER 28, 2023 / 8:45 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                      प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज के कारोबारी सत्र में भी तेजी जारी रही। निफ्टी 50 ने आज दिन की मजबूती के साथ शुरुआत की थी। आरएसआई में बियरिश डाइवर्जेंस के चलते दोपहर सत्र में मामूली करेक्शन देखने को मिला। हालांकि, ऑटो, बैंकिंग और मेटल शेयरों में बाद में आई खरीदारी ने निफ्टी को 213.40 अंकों की बढ़त के साथ 21,654.75 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने सहायता दी। आज के कारोबार में मिड और स्मॉलकैप ने कमजोर प्रदर्शन किया क्योंकि बड़ी खरीदारी केवल इंडेक्स शेयरों में देखने को मिली।

                                                      निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलिस्टिक का गठन किया जो तेजी का ट्रेंड कायम रहने का संकेत है। अब निफ्टी के लिए अगला रजिस्टेंस 21,860 के आसपास होगा जबकि नीचे की ओर 21,510 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

                                                        DECEMBER 28, 2023 / 8:31 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                        विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से कल बड़ी खरीदारी देखने को मिली FIIs की ओर से कल कैश मार्केट में 2926.05 करोड़ रुपये की खरीदारी देखने को मिली। जबकि, DIIs की ओर से कल कैश मार्केट में 192 करोड़ रुपये की बिकवाली देखने को मिली।

                                                          DECEMBER 28, 2023 / 8:22 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates: एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                          एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी में आज अच्छी तेजी देखने को मिली क्योंकि पुट राइटर्स ने 21500 पर काफी पोजीशन बनाई है। इसके अलावा, डेली चार्ट ने कंसोलीडेशन से एक ब्रेकआउट देखने को मिला है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) एक बुलिश क्रॉसओवर का संकेत दे रहा है, जो एक अहम मूविंग एवरेज से ऊपर स्थित इंडेक्स के साथ मेल खाता है। निफ्टी अब हमें ऊपर की ओर 21750-21800 की तरफ जाता दिख सकता है। जबकि नीचे की तरफ इसके लिए 21500 पर पर सपोर्ट दिख रहा है।

                                                          डेली चार्ट पर देखने से पता चलता है कि बैंक निफ्टी ने हाल ही में कंसोलीडेशन से ब्रेकआउट दिया है। निफ्टी लगातार अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) डेली चार्ट पर एक बुलिश क्रॉसओवर देता दिखा है। बैंक निफ्टी के लिए अब 48000 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की ओर अब इसमें 48500-48800 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

                                                            DECEMBER 28, 2023 / 8:12 AM IST

                                                            Crude Oil: कच्चे तेल के दाम में नरमी

                                                            कच्चे तेल के दाम में दबाव देखने को मिला। क्रूड ऑयल के दाम में एक दिन में 2% से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है। WTI क्रूड का भाव भी 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। अमेरिका की ओर सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद लाल सागर में अब शिपिंग कंपनियां लौट रही हैं।

                                                              DECEMBER 28, 2023 / 8:08 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates:जोमेटो को मिला 401 करोड़ रुपये का GST नोटिस

                                                              जोमेटो को 401 करोड़ रुपये का GST नोटिस मिला। डिलिवरी चार्ज को लेकर टैक्स की डिमांड हुई है। कंपनी ने कहा- विभाग के सामने अपना पक्ष रखेंगे।

                                                                DECEMBER 28, 2023 / 8:05 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:27 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                27 दिसंबर को बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी आज 21,600 के ऊपर बंद हुआ। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 701.63 अंक या 0.98 फीसदी बढ़कर 72,038.43 पर और निफ्टी 213.50 अंक या 1.00 फीसदी की तेजी लेकर 21,654.80 पर बंद हुआ। लगभग 1801 शेयर बढ़े । वहीं, 1848 शेयर गिरे है। जबकि, आज 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ ।

                                                                  DECEMBER 28, 2023 / 8:00 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:केनरा रोबेको AMC का आएगा IPO

                                                                  केनरा बैंक में वैल्यू अनलॉकिंग की तैयारी कर रहा है। म्युचुअल फंड सब्सिडियरी Canara Robeco AMC का IPO आएगा। बैंक ने दी इश्यू का प्रोसेस शुरू करने की मंजूरी दी है।

                                                                    DECEMBER 28, 2023 / 7:59 AM IST

                                                                    Global Market Cues: ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत

                                                                    ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत नजर आ रहा है। गिफ्ट निफ्टी में 50 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि डाओ फ्यूचर्स फ्लैट नजर आ रहा हैं। कल अमेरिकी INDICES में हल्की तेजी रही । S&P 500 इंडेक्स नए शिखर के करीब बंद हुआ।

                                                                      DECEMBER 28, 2023 / 7:58 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।