Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav SEPTEMBER 18, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 242 अंक टूटा, निफ्टी 20,150 के नीचे हुआ बंद, ऑटो, पीएसयू बैंक शेयरों में रही बढ़त

Closing Bell:Hindalco Industries, Jio Financial, HDFC Bank, Bharti Airtel और Adani Ports निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं Titan Company, M&M, BPCL, HDFC Life और Power Grid Corporation निफ्टी का टॉप गेनर रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 241.79 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 67,596.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 59.05 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 20,133.30 के स्तर पर बंद हुआ।

Closing Bell:फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार  दायरे में कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही जबकि रियल्टी, मेटल, IT शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं फार्मा बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। PSU बैंकिंग इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। PSE, ऑटो, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। Hindalco Industries, Jio Financial, HDFC

 Stock Market LIVE Updates:
Stock Market LIVE Updates:
SEPTEMBER 18, 2023 / 3:35 PM IST
Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ हुए बंद
फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार दायरे में कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही जबकि रियल्टी, मेटल, IT शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं फार्मा बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। PSU बैंकिंग इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। PSE, ऑटो, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 241.79 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 67,596.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 59.05 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 20,133.30 के स्तर पर बंद हुआ।
Hindalco Industries, Jio Financial, HDFC Bank, Bharti Airtel और Adani Ports निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं Titan Company, M&M, BPCL, HDFC Life और Power Grid Corporation निफ्टी का टॉप गेनर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। पावर इंडेक्स 1 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि बैंक, आईटी, फार्मा और मेटल इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।
    SEPTEMBER 18, 2023 / 3:29 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:Page Industries पर Morgan Stanley की राय

    मॉर्गन स्टैनली ने पेज इंडस्ट्रीज पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 44378 रुपये का लक्ष्य दिया है। पिछले साल डिमांड बढ़ने के अनुमान के बीच इन्वेंटरी बहुत ज्यादा है। महंगाई की वजह से ग्राहकों के बीच डिमांड में कमजोरी दिख रही। इंडस्ट्री की दूसरी कंपनियों के मुकाबले इस कंपनी की इन्वेंटरी की स्थिति बेहतर रहा। मार्जिन 19-21% मार्जिन बनाए रखने का अनुमान है।

      SEPTEMBER 18, 2023 / 3:12 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:Dr Lal Path Labs पर UBS की राय

      यूबीएस पर Dr Lal Path Labs पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 2800 रुपये का लक्ष्य दिया है। वायरल और वेक्टर-बॉर्न बीमारियों की वजह से टेस्टिंग बढ़ रही है। ग्रोथ और मार्जिन के मोर्च पर कंपनी सरप्राइज दे सकती है। बाजार अभी ऑपरेटिंग लेवरेज और सबअर्बन मुनाफे पर ध्यान नहीं दे रहा। मार्जिन में अब तेजी संभव, इसके बाद अर्निंग्स अपग्रेड भी दिख सकता है।

        SEPTEMBER 18, 2023 / 2:57 PM IST

        Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

        आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 20200, 20300 और 20500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 20200, 20100 और 20000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46200, 46300 और 46500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 46200, 46100 और 46000 के स्तर पर नजर आये।

        शरद मिश्रा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में कमजोरी नजर आ रही है। लिहाजा इसमें सितंबर के एक्सपायरी वाली 20200 के स्ट्राइक वाली पुट 78 रुपये के करीब खरीद सकते हैं। इसमें 100 से 120 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 40 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस लगाना भी नहीं भूलना चाहिए।

          SEPTEMBER 18, 2023 / 2:47 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:Indus Tower पर Citi की राय

          सिटी ने Indus Tower पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 230 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिटी का कहना है कि कई आंकड़ों के दम पर कंपनी पर आगे पॉजिटिव असर पड़ने की गुंजाईश है। Voda Idea ने पिछले हफ्तों में 2 अहम बकाये का रीपेमेंट किया है। Voda Idea का बाकाया भुगतान पहले के मुकाबले आरामदायक स्थिति में है।

            SEPTEMBER 18, 2023 / 2:39 PM IST

            Stock Market LIVE Updates: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने Panacea Biotec में 4 लाख शेयर बेचे

            सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) ने Panacea Biotec में 15 सितंबर के कारोबारी सत्र में 140.65 रुपये की औसत कीमत पर 4 लाख शेयर बेच दिए। सीरम इंस्टीट्यूट ने जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान दूसरी बार Panacea Biotec में शेयरों की बिक्री की है। इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ने अगस्त 2023 में 146.31 रुपये की औसत कीमत पर 5 लाख शेयर बेचे थे। साल 2021 में सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के माध्यम से Panacea Biotec में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी। यह हिस्सेदारी करीब 5.15 प्रतिशत थी और इसकी बिक्री 118 करोड़ रुपये में की गई थी।

              SEPTEMBER 18, 2023 / 2:23 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:HDFC Bank पर सिटी की राय

              सिटी ने एचडीएफसी बैंक पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 2160 रुपये का लक्ष्य दिया है। छोटी अवधि में कोर बैंलेंसशीट ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। 3-4 साल में क्षमता दोगुनी करने की तैयारी, मोबिलाइजेशन की स्थिति में बदलाव की उम्मीद नहीं है। 4-5 साल में 13,000-14,000 ब्रांच बढ़ाने की लक्ष्य है।

                SEPTEMBER 18, 2023 / 2:10 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:SBI Cards पर Morgan Stanley की राय

                Morgan Stanley ने एसबीआई कार्ड पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 1155 रुपये का लक्ष्य दिया है। फेस्टिव सीजन से पहले स्पेंडिंग ग्रोथ का ट्रेंड बेहतर दिख रहा। कारोबारी साल 2024 के लिए ऑपरेटिंग कॉस्ट 58-60% का गाइडेंस दिया है। कारोबारी साल 2024 की दूसरी तिमाही में NIM में स्थिरता देखने को मिलेगी। कारोबारी साल 2024 की दूसरी छमाही में क्रेडिट कॉस्ट घटने की उम्मीद है।

                  SEPTEMBER 18, 2023 / 2:00 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:PVR Inox ने अहमदाबाद में हिमालय मॉल में 5 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स लॉन्च किया, शेयर 2% टूटा

                  PVR Inox के शेयरों में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। दरअसल पीवीआर आईनॉक्स ने 15 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में गुजरात के अहमदाबाद में स्थित हिमालय मॉल में 5 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स लॉन्च करने का ऐलान किया था। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इस लॉन्च के जरिए पीवीआर आईनॉक्स अब देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स नेटवर्क ऑपरेट करने वाली कंपनी बन गई है। भारत और श्रीलंका के 115 शहरों के 364 प्रॉपर्टीज में इसके 1713 स्क्रीन हैं। फिलहाल शेयर एनएसई पर 37.80 रुपये यानी 2.18 फीसदी की गिरावट के साथ 1724.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                    SEPTEMBER 18, 2023 / 1:43 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:Dabur India पर CLSA की राय

                    सीएलएसए ने डाबर इंडिया पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 620 रुपये का लक्ष्य दिया है। मार्केट शेयर में इजाफा, ग्रोथ के लिए अहम बातों पर कंपनी का फोकस रहा। होम और पर्सनल केयर कारोबार के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी का अनुमान है। हेल्थकेयर कारोबार अब डॉक्टर एडवोकेसी की रणनीति पर फोकस करेगा। फूड & बेवरेज ग्रोथ आमतौर पर पोर्टफोलियो और डिस्ट्रीब्युशन विस्तार की वजह से होगा।

                      SEPTEMBER 18, 2023 / 1:31 PM IST
                      Stock Market LIVE Updates:DB REALTY ने प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 1,544 करोड़ रुपये जुटाए, शेयर 4% चढ़ा
                      प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 1,544 करोड़ रुपये जुटाए। फिलहाल DB REALTY का शेयर एनएसई पर 7.40 रुपये यानी 3.95 फीसदी की बढ़त के साथ 169.75 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                        SEPTEMBER 18, 2023 / 1:22 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:स्टॉक मार्केट में आने वाले दिनों में बढ़ सकती है FIIs की बिकवाली

                        विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की हालिया बिकवाली का मार्केट पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। इसकी वजह घरेलू संस्थागत निवेशकों की अच्छी खरीदारी है। सितंबर में अब तक FIIs का रुख इंडियन स्टॉक मार्केट को लेकर बेयरिश रहा है। NSDL के डेटा के मुताबिक, उन्होंने शुद्ध रूप से 4,768 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। एनालिस्ट्स का कहना है कि यह ट्रेंड इस हफ्ते भी जारी रह सकता है। कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान (हेड ऑफ रिसर्च-रिटेल) ने कहा कि इस हफ्ते अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट के बारे में फैसला लेगा। इससे पहले FIIs की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव दिख सकता है।

                        पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़े- स्टॉक मार्केट में आने वाले दिनों में बढ़ सकती है FIIs की बिकवाली, जानिए क्यों

                          SEPTEMBER 18, 2023 / 1:06 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:बाजार में बुलाबुला बनने जैसी स्थिति नहीं- निशित मास्टर

                          एक्सिस सिक्योरिटीज पीएमएस के पोर्टफोलियो मैनेजर निशित मास्टर ने मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में कहा है कि आगे की बेहतर ग्रोथ संभावनाओं के कारण भारत का बाजार दुनियां के सबसे महंगे बाजारों में से एक बना हुआ है। उनका मानना है कि भारतीय बाजार के मौजूदा मल्टिपल लॉन्ग टर्म एवरेज से ज्यादा हैं, फिर भी हमारे बाजारों में बुलाबुला बनने जैसी स्थिति नहीं है। उनका ये भी कहना है कि बाजार में फिलहाल स्मॉल और मिडकैप सेक्टर में झाग बनने या अस्वाभाविक तेजी जैसी स्थिति है। पोर्टफोलियो प्रबंधन का 16 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले निशित मास्टर का कहना है कि उनको फार्मा, कैपिटल गुड्स, इंडस्ट्रियल, ऑटो/ऑटो एंसिलरी कंपनियों, बैंक और एनबीएफसी कंपनियों के सितंबर तिमाही के नतीजों में मजबूती दिखने की उम्मीद है।


                          पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें- Daily Voice : मौजूदा स्तरों पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों से रहे सावधान, दूसरी तिमाही में पांच सेक्टर्स का प्रदर्शन रहेगा शानदार

                            SEPTEMBER 18, 2023 / 12:54 PM IST

                            INDIGO PAINTS ने तमिलनाडु यूनिट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया

                            तमिलनाडु यूनिट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया है। यूनिट की सालाना प्रोडक्शन क्षमता 50,000 KL रहा। फिलहाल INDIGO PAINTS का शेयर एनएसई पर 2.30 रुपये यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 1537.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                              SEPTEMBER 18, 2023 / 12:32 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:Dabur India पर Morgan Stanley की राय

                              मॉर्गन स्टैनली ने डाबर इंडिया पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 600 रुपये का लक्ष्य दिया है। आय और मार्जिन गाइडेंस को लेकर कोई सरप्राइज नहीं है। घरेलू आय ग्रोथ को लेकर कंपनी डबल-डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है। कारोबारी साल 2025 में कंपनी 20% EBITDA मार्जिन को बनाए रखने पर जोर होगा। FY24 में 19.5% मार्जिन बनाए रखने पर जोर है। घरेलू मार्केट शेयर यहां से आय में बढ़ाने पर भी जोर दिया।

                                SEPTEMBER 18, 2023 / 12:17 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:Adani Total Gas को अहमदाबाद नगर निगम से 130 - 150 करोड़ का ऑर्डर मिला, शेयर में बढ़त

                                अहमदाबाद नगर निगम से 130 - 150 करोड़ का ऑर्डर मिला है। PPP मॉडल के तहत बायो - CNG प्लांट लगाएगी । कंपनी 500 टन प्रति दिन बायो-CNG प्लांट की क्षमता होगी। इस प्लांट को डिजाइन, निर्माण, फाइनेंस और ऑपरेट भी करेगी। फिलहाल Adani Total Gas का शेयर एनएसई पर 5.95 रुपये यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 642.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                  SEPTEMBER 18, 2023 / 12:10 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:IRCTC ने अमेजन के साथ 6 महीने के लिए लाइव पायलट प्रोजेक्ट बनाया

                                  कंपनी ने अमेजन के साथ 6 महीने के लिए लाइव पायलट प्रोजेक्ट बनाया है। कंपनी ने ई-मार्केट प्लेस, रिचार्ज और बिल पेमेंट के लिए प्रोजेक्ट बनाया । इसके तहत IRCTC के वेबसाइट और ऐप पर अमेजन ई-कॉमर्स प्रोडक्ट्स होगा। अमेजन की ई-मार्केट प्लेस सर्विस ग्राहकों के पास पहुंचेगी।

                                    SEPTEMBER 18, 2023 / 11:56 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:SRF पर इनक्रेड की राय

                                    इनक्रेड ने एसआरएफ पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,562 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मौजूदा रुझानों से संकेत मिलता है कि एसआरएफ का दूसरी तिमाही में EPS 10-11 से अधिक होने की संभावना नहीं है। HFC वॉल्यूम में रिकवरी हुई है, लेकिन R-410A में गिरावट से यह संतुलित हो गया है। एसआरएफ के लगभग सभी प्रोडक्ट्स के प्रसार में गिरावट आई है। टायर की कीमतों में व्यापक कटौती नायलॉन टायर कॉर्ड व्यवसाय के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

                                      SEPTEMBER 18, 2023 / 11:44 AM IST
                                      Stock Market LIVE Updates:TCS ने इनोवेटिव डिजिटल सॉल्यूशन लॉन्च किया
                                      कंपनी ने लाइफ साइकिल असेसमेंट और रिपोर्टिंग के लिए इनोवेटिव डिजिटल सॉल्यूशन लॉन्च किया है। इनोवेटिव डिजिटल सॉल्यूशन लॉन्च किया। फिलहाल TCS का शेयर एनएसई पर 9.65 रुपये यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 3608 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                        SEPTEMBER 18, 2023 / 11:29 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:Brigade Enterprises ने Tetrarch ने बंगलुरु में 5 एकड़ की जमीन खरीदी, शेयर में गिरावट

                                        Tetrarch ने बंगलुरु में 5 एकड़ की जमीन खरीदी है। बंगलुरु सिरामिक्स से 123.5 करोड़ में खरीदी जमीन की है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी Tetrarch है। ये कंपनी 5 एकड़ पर रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाएगी। रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट से 800 करोड़ आय की उम्मीद है। फिलहाल Brigade Enterprises का शेयर एनएसई पर 2.30 रुपये यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 618 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          SEPTEMBER 18, 2023 / 11:15 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:SALASAR TECH को EDCL से 75.2 करोड़ रुपये का ऑर्डर जीता, शेयर 1% से ज्यादा चढ़ा

                                          कंपनी को EDCL से 75.2 करोड़ रुपये का ऑर्डर जीता है। फिलहाल SALASAR TECH का शेयर एनएसई पर 1.00 रुपये यानी 1.83 फीसदी की बढ़त के साथ 52.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                            SEPTEMBER 18, 2023 / 11:03 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:BEL को मिला 3,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर, शेयर 4% से ज्यादा भागा

                                            कंपनी को कुल 3,000 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। 2,119 करोड़ का ऑर्डर कोचीन शिपयार्ड से मिला. 886 करोड़ करोड़ का अतिरिक्त ऑर्डर मिला है कारोबारी साल 2024 में अब तक 14,384 करोड़ के ऑर्डर मिले। फिलहाल Tata Steel का शेयर एनएसई पर 5.90 रुपये यानी 4.35 फीसदी की बढ़त के साथ 141.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              SEPTEMBER 18, 2023 / 10:51 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:Tata Steel ने ब्रिटिश सरकार के साथ करार किया, शेयर में मामूली बढ़त

                                              कंपनी ने ब्रिटिश सरकार के साथ करार किया है। पोर्ट टालबोट में 125 करोड़ पाउंड निवेश करने को लेकर करार हुआ है। इसके तहत कंपनी को ब्रिटिश सरकार से 50 करोड़ पाउंड की मदद मिलेगी। प्रोजेक्ट में 10 साल में 50 मिलियन टन डायरेक्ट एमिशन घटने का अनुमान है। टाटा स्टील के बैलेंसशीट को को रीस्ट्रक्चर्ड करने की भी योजना है। फिलहाल Tata Steel का शेयर एनएसई पर 0.05 रुपये यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 131.95 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                SEPTEMBER 18, 2023 / 10:45 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:TATA STEEL पर सीएलएसए की राय

                                                सीएलएसए ने टाटा स्टील पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 125 रुपये से बढ़ाकर 145 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एसेट को रीस्ट्रक्चर करन के लिए यूके सरकार के साथ समझौता किया। इससे ऑपरेशंस और लागत में स्ट्रक्चरल बदलाव होंगे। इसमें से ओवरहैंग हट गया है लेकिन वैल्यू क्रिएशन लागत बचत पर निर्भर होगा।

                                                  SEPTEMBER 18, 2023 / 10:34 AM IST

                                                  Jupiter Hospital के आईपीओ की शेयर बाजार में हुई शानदार लिस्टिंग

                                                  Jupiter Hospital के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 64 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। जुपिटर हॉस्पिटल के शेयर 735 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। आज बीएसई पर इसकी 960 रुपये पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को 31 फीसदी लिस्टिंग गेन (Jupiter Life Listing Gain) मिला।

                                                  पूरी खबर यहां पढ़े- Jupiter Hospital IPO Listing: हॉस्पिटल चेन की धांसू लिस्टिंग, 31% प्रीमियम पर एंट्री ने भर दी झोली

                                                    SEPTEMBER 18, 2023 / 10:27 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की राय


                                                    एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि 20100 की स्ट्राइक पर हुई मजबूत पुट राइटिंग ने बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट को और मजबूत किया है। जब तक निफ्टी 20000 अंक से ऊपर रहेगा बाजार का ट्रेंड पॉजिटिव बने रहने की उम्मीद है। उनको लगता है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी ऊपर की 20480-20500 का स्तर छूता दिख सकता है।

                                                      SEPTEMBER 18, 2023 / 10:15 AM IST

                                                      बल्क डील

                                                      रेस्तरां ब्रांड एशिया (Restaurant Brands Asia): टाटा म्यूचुअल फंड, प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी, टीडी इमर्जिंग मार्केट्स फंड, अमल एन पारिख, क्वांट म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, गोल्डमैन सैक्स फंड्स-गोल्डमैन सैक्स एशिया इक्विटी पोर्टफोलियो, और फ्रैंकलिन सिंगापुर 3 बैंकेन एशिया स्टॉक- मिक्स ने रेस्तरां ब्रांड एशिया में खुले बाजार लेनदेन के जरिए कुल 23.92 फीसदी हिस्सेदारी या 1349 करोड़ रुपये के 11.83 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं। प्रमोटर इकाई क्यूएसआर एशिया पीटीई लिमिटेड इस सौदे में विक्रेता थी, जिसने 119.1 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 25.36 प्रतिशत पेड-अप इक्विटी के बराबर 12.54 करोड़ शेयर बेचे हैं। जून 2023 तक, क्यूएसआर एशिया के पास कंपनी की 40.8 फीसदी हिस्सेदारी थी।

                                                        SEPTEMBER 18, 2023 / 9:56 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates: इन शेयरों में दिख सकता है शॉर्ट टर्म में 7% की तेजी

                                                        Nifty में 15 सितंबर को खत्म हफ्ते में तेजी रही। यह 1.88 फीसदी चढ़कर 20,200 से कुछ ही नीचे बंद हुआ। लगातार तीसरे हफ्ते मार्केट में तेजी रही। इससे निफ्टी अब नए सफर पर निकल गया है। यह एक पॉजिटिव 'Saucer' पैटर्न बनाता दिखा है, जो बुल्स के लिए अच्छा है। इंडिकेटर्स ओवरबॉट जोन मे पहुंच गए हैं। डेली चार्ट्स पर स्मॉल-बॉडी कैंडल्स बनते दिख रहे हैं। यह Bulls में कुछ थकावट का संकेत दे रहा है। हालांकि, प्राइसेज अहम लेवल की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। अगले चरण की तेजी उतनी आसान नहीं होगी, जितनी हाल में रही है। बीच-बीच में करेक्शन दिखने को मिलेंगे। मार्केट का ओवरऑल सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। हर गिरावट का इस्तेमाल खरीदारी के मौके के रूप में देखना चाहिए।

                                                        पूरी खबर यहां पढ़ें- Hot Stocks Today : ग्रासिम इंडस्ट्रीज और SBI Life Insurance के स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में हो सकती है अच्छी कमाई

                                                          SEPTEMBER 18, 2023 / 9:42 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:Religare Broking के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                          अजीत मिश्रा ने कहा कि एक दिन के ठहराव के बाद बाजार में तेजी आई। आज बाजार में करीब आधा प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी बढ़त के साथ खुला और उसके बाद रेंजबाउंड कारोबार करता रहा। अंततः यह 0.44% की तेजी के साथ 20,192.35 के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर रुझान मिला-जुला रहा। ऑटो और आईटी ने मजबूत बढ़त दर्ज की। जबकि रियल्टी और एफएमसीजी लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर इंडेक्सेस में प्रत्येक में लगभग आधा प्रतिशत की बढ़त नजर आई।

                                                          मिश्रा ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि निफ्टी में पॉजिटिव रुझान जारी रहेगा। इसमें कुछ इंटरमीडियेट कंसोलिडेशन में 20,300 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। बाजार में निवेशकों और ट्रेडर्स को "गिरावट पर खरीदारी" का नजरिया बनाए रखना चाहिए। उन्हें ऐसे शेयरों पर दांव लगाना चाहिए जिसका रिस्क रिवार्ड रेशियो अनुकूल हो।

                                                            SEPTEMBER 18, 2023 / 9:31 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:Kotak Securities के अमोल अठावले की बाजार पर राय

                                                            अमोल अठावले ने कहा कि यूएस ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में रिकवरी देखने को मिली। स्थानीय बाजारों पर भी इसका असर देखने को मिला। डेली और वीकली चार्ट पर, निफ्टी ने एक ब्रेकआउट कंटिन्यूएशन फॉर्मेशन बनाया है। ये फॉर्मेशन निफ्टी में निकट अवधि में अपट्रेंड लहर जारी रहने का संकेत दे रहा है।

                                                            उन्होंने आगे कहा कि भले ही बाजार का लार्ज टेक्सचर बुलिश है। फिर भी बाजार अस्थायी रूप से ओवरबॉट स्थिति में नजर आ रहा है। इसलिए हमें उच्च स्तर पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए 20075 और 20000 के लेवल प्रमुख सपोर्ट जोन के रूप में काम करते दिखेंगे। जबकि निफ्टी में तेजी आने पर 20300-20375 अहम रेजिस्टेंस जोन के रूप में नजर आ सकते हैं।

                                                              SEPTEMBER 18, 2023 / 9:18 AM IST

                                                              Market Open:सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 20150 के नीचे खुला


                                                              18 सितंबर को भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। निफ्टी 20150 के आसपास खुला है। सेंसेक्स 257.78 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 67,580.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 61.15 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 20,131.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                SEPTEMBER 18, 2023 / 9:05 AM IST

                                                                Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी कमजोरी


                                                                प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 75.72 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 67,762.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 62.30 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 20,130 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                  SEPTEMBER 18, 2023 / 8:54 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                  निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 20146 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 20124 और 20089 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 20217 फिर 20239 और 20274 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                  Nifty Bank

                                                                  निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 46083 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 46016 और 45909 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 46298 फिर 46364 और 46472 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                    SEPTEMBER 18, 2023 / 8:46 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                    18 सितंबर को एनएसई की एफएंडओ बैन लिस्ट में 10 शेयर चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, बलरामपुर चीनी मिल्स, BHEL, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, REC और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                      SEPTEMBER 18, 2023 / 8:39 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates:15 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                      भारतीय इक्विटी इंडेक्सेस ने कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 15 सितंबर को उतार-चढ़ाव के बीच अपना रिकॉर्ड प्रदर्शन जारी रखा। सेक्टोरल फ्रंट पर मिले-जुले ट्रेंड के बीच निफ्टी पहली बार 20,200 के पार निकल गया। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 319.63 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 67,838.63 पर था। जबकि निफ्टी 89.20 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 20,192.30 पर नजर आया।

                                                                        SEPTEMBER 18, 2023 / 8:28 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:FII और DII आंकड़े

                                                                        15 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 164.42 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 1,938.57 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                          SEPTEMBER 18, 2023 / 8:13 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:45,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे को मंजूरी, डिफेंस कंपनियों पर रखें फोकस

                                                                          डिफेंस कंपनियों पर आज फोकस रखें। DAC ने घरेलू कंपनियों से 45 हजार करोड़ के सौदे को मंजूरी दी हैं। सरकार HAL से 12 सुखोई एयरक्राफ्ट खरीदेगी। साथ ही शॉर्ट रेंज मिसाइल, चॉपर, सर्वे वेसेल भी डील में शामिल होगा।

                                                                            SEPTEMBER 18, 2023 / 8:13 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates:क्रूड पर विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी

                                                                            सरकार ने क्रूड के उबाल के बीच विंडफॉल टैक्स 49% बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति टन किया है। वहीं ATF और डीजल पर ड्यूटी में 50 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है।

                                                                              SEPTEMBER 18, 2023 / 8:11 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates: ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत

                                                                              हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया में नरमी है। गिफ्ट निफ्टी हल्का नीचे कारोबार कर रहा है। फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट रही थी। नैस्डैक डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसला था।

                                                                                SEPTEMBER 18, 2023 / 8:11 AM IST

                                                                                Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।