सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच रिटायर होने जा रही हैं। सेबी प्रमुख के रूप में उनका तीन साल का कार्यकाल 28 फरवरी, 2025 को खत्म हो जाएगा। बुच सेबी प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं। उनका तीन साल का कार्यकाल कैपिटल मार्केट्स के लिए काफी अहम रहा। उन्होंने कई बड़े रिफॉर्म्स की शुरुआत की। खासकर छोटे निवेशकों के हित में कई बड़े फैसले लिए। सरकार जल्द सेबी के नए प्रमुख के नाम का ऐलान करेगी।