Marico Share Price: पैराशूट, सफोला, लिवॉन जैसे ब्रांड्स की मालिक मैरिको के शेयर में 6 अगस्त को 6 प्रतिशत की गिरावट दिखी। कंपनी भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी कारोबार करती है, जिनमें बांग्लादेश भी शामिल है। शेयर में गिरावट की अहम वजह बांग्लादेश में चल रहा राजनीतिक संकट है। पड़ोसी मुल्क की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद राष्ट्र की बागडोर सेना ने संभाली हुई है। अब बांग्लादेश की आर्मी अंतरिम सरकार बनाएगी।
