Get App

Market Cap: टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 49,231 करोड़ रुपये घटा, HUL को सबसे ज्यादा नुकसान

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 159.18 अंक या 0.26 फीसदी टूट गया। इस दौरान भारती एयरटेल (Bharti Airtel), ITC, ICICI बैंक और HDFC ट्विन को नुकसान हुआ है। वहीं, TCS, SBI, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और इंफोसिस (Infosys) फायदे में रहे

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 12, 2023 पर 2:25 PM
Market Cap: टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 49,231 करोड़ रुपये घटा, HUL को सबसे ज्यादा नुकसान
सेंसेक्स (Sensex) की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 49,231.44 करोड़ रुपये की कमी आई है।

Market Cap : सेंसेक्स (Sensex) की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 49,231.44 करोड़ रुपये की कमी आई है। इस दौरान, सबसे अधिक नुकसान दिग्गज FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) को हुआ है। पिछले सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 159.18 अंक या 0.26 प्रतिशत टूट गया। इस दौरान भारती एयरटेल (Bharti Airtel), ITC, ICICI बैंक और HDFC ट्विन को भी नुकसान हुआ है। बीते सप्ताह TCS, SBI, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और इंफोसिस (Infosys) फायदे में रहे। इन चारों कंपनियों को सामूहिक रूप से 35,840.35 करोड़ का मुनाफा हुआ, लेकिन यह मुनाफा छह कंपनियों को हुए कुल नुकसान से कम था।

किसे कितना नुकसान

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट वैल्यूएशन 15,918.48 करोड़ रुपये गिरकर 6,05,759.87 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 12,540.63 करोड़ रुपये घटकर 4,29,474.82 करोड़ रुपये और आईटीसी का 11,420.89 करोड़ रुपये घटकर 4,60,932.38 करोड़ रुपये रह गया। ICICI बैंक की बाजार हैसियत में 6,863.37 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 5,95,885.63 करोड़ रुपये पर बंद हुआ। HDFC बैंक का मार्केट कैप 1,255 करोड़ रुपये घटकर 9,23,933.45 करोड़ रुपये और HDFC का 1,233.07 करोड़ रुपये घटकर 4,91,080 करोड़ रुपये रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें