Get App

Market outlook: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 27 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market today : आज लगभग 2179 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, 1580 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, 105 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑटो, पावर, फार्मा, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1-1.5 फीसदी की गिरावट आई, जबकि एफएमसीजी, आईटी, मेटल में 0.5-1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2024 पर 4:16 PM
Market outlook: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 27 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
निफ्टी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में रेंज बाउंड रहा। यह 21 ईएमए और 55 ईएमए के बीच घूमता रहा। बाजार में शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है

Stock Market : 26 नवंबर को वोलेटाइल कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स हल्के लाल निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी 24,200 से नीचे आ गया है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 105.79 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 80,004.06 पर और निफ्टी 27.40 अंक या 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 24,194.50 पर बंद हुआ है। लगभग 2179 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, 1580 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, 105 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में रहे। जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और बजाज ऑटो सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टोरल मोर्चे पर ऑटो, पावर, फार्मा, ऑयल एंड गैस में 1-1.5 फीसदी की गिरावट आई, जबकि एफएमसीजी, आईटी, मेटल में 0.5-1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

27 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय शेयर बाजारों ने दिन की शुरुआत मजबूती के साथ की,लेकिन ओवरबॉट स्थिति (पिछले 2 कारोबारी सत्रों में भारी तेजी) के कारण निफ्टी ने सुबह के कारोबार में ही अपनी सारी बढ़त गंवा दी और पूरे दिन सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करता रहा। अंत में ये 27.40 अंकों की गिरावट के साथ 24194.50 पर बंद हुआ। आईटी सेक्टर में आज 1 फीदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि दूसरी ओर ऑटो और फार्मा में सबसे अधिक गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें