Stock market : 28 अप्रैल को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूत रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,300 पर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,005.84 अंक या 1.27 प्रतिशत बढ़कर 80,218.37 पर और निफ्टी 289.15 अंक या 1.20 प्रतिशत बढ़कर 24,328.50 पर बंद हुआ। लगभग 1877 शेयरों में तेजी आई, 1961 शेयरों में गिरावट आई और 179 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो आईटी को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। जिनमें मेटल, रियल्टी, तेल एवं गैस, फार्मा, पीएसयू बैंक 1-3 प्रतिशत तक चढ़े।
