Get App

Market Outlook : मंथली एक्सपायरी को धीमी शुरुआत से उबरकर बढ़त पर बंद हुआ बाजार, 28 मार्च को कैसी रह सकती मार्केट की चाल

निफ्टी पर राय देते हुए Progressive Shares के आदित्य गग्गर ने कहा कि इंडेक्स ने बुलिश गैप को भर दिया है और एक पियर्सिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बना रहा है। इसमें तत्काल रेजिस्टेंस 23,800 पर दिख रहा है। इस स्तर से ऊपर एक ब्रेकआउट इंडेक्स को 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर की ओर ले जा सकता है। जबकि नीचे गिरने पर इसे 23,400 पर सपोर्ट मिल सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 4:39 PM
Market Outlook : मंथली एक्सपायरी को धीमी शुरुआत से उबरकर बढ़त पर बंद हुआ बाजार, 28 मार्च को कैसी रह सकती मार्केट की चाल
Religare Broking के अजीत मिश्रा ने कहा कि ट्रेडर्स को इस कंसोलिडेशन चरण के दौरान शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव से परे देखना चाहिए और चुनिंदा स्टॉक्स पर फोकस करना चाहिए

Market Outlook : मंथली एक्सपायरी पर निफ्टी 23,600 के आसपास बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 340 अंक चढ़कर बंद हुआ। भारतीय इक्विटी इंडेक्स निफ्टी आज 27 मार्च को 23,600 पर पहुंचने के साथ मजबूत नोट पर बंद हुआ। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 317.93 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 77,606.43 पर बंद हुआ। निफ्टी 105.10 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 23,591.95 पर था। लगभग 1628 शेयरों में तेजी आई, 2247 शेयरों में गिरावट आई।ऑटो और फार्मा को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 प्रतिशत बढ़ा। स्टॉक्स पर नजर डालें तो हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी लाइफ, अदाणी एंटरप्राइजेज निफ्टी पर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि टाटा मोटर्स, सन फार्मा, आयशर मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल में गिरावट नजर आई।

शुक्रवार 28 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Progressive Shares के आदित्य गग्गर का नजरिया

आदित्य गग्गर ने कहा कि मंथली एक्सपायरी ट्रेड की धीमी शुरुआत के बाद, बाजार ने निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी देखने को मिली। हालांकि बाद में इंडेक्स एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव करता रहा। अंततः निफ्टी 105.10 अंकों की बढ़त के साथ 23,591.95 पर बंद हुआ। ऑटो और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर्स ने बढ़त के साथ बंद हुए। जहां पीएसयू बैंक और मीडिया टॉप परफॉर्मर रहे। ब्रॉडर मार्केट में मिडकैप मामूली रूप से पिछड़ गए जबकि स्मॉलकैप ने 1% से अधिक की बढ़त हासिल की। इस प्रदर्शन फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें