Get App

Market Strategy: बाजार में आज फिर एक छोटा गैपअप होने की उम्मीद, अनुज सिंघल से जानें क्या करें ट्रेडर

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार काफी oversold है। पोजीशनल शॉर्ट सौदों में 23,350 का SL रखें। अगर 23,350 के पार निकले तो शॉर्ट सौदों में मुनाफावसूली करें। नए शॉर्ट सौदे तभी बनाएं जब सोमवार का निचला स्तर टूटे। अगर सोमवार का निचला स्तर टूटा तो नीचे की तरफ 1000 अंक और खुल जाएंगे। दूसरी रणनीति हो सकती है कि 23,350 पर रैली को फेल होने का इंतजार करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 9:03 AM
Market Strategy: बाजार में आज  फिर एक छोटा गैपअप होने की उम्मीद, अनुज सिंघल से जानें क्या करें ट्रेडर
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में कल relief rally देखने को मिली। चार्ट पर निफ्टी बैंक काफी oversold है।

Market Strategy : बाजार की आगे की चाल और आउटलुक पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा लंबे समय बाद निफ्टी ने कल higher low बनाया। सोमवार के 23,047 के मुकाबले कल का निचला स्तर 23,134 था। कल का हाई सोमवार के मुकाबले अब भी कम था। सोमवार के 23,341 के मुकाबले कल का हाई 23,265 था। अनुज सिंघल ने कहा कि आज फिर एक छोटा गैपअप होने की उम्मीद है। अब बाजार में अगली गिरावट के लिए कल और परसों का निचला स्तर टूटाना जरूरी है। अगर सोमवार का निचला स्तर टूटा तो बड़ी गिरावट होगी। कल की असली हाइलाइट थी मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी रिकवरी दिखी। अगले कुछ दिन अगर ये रैली आगे बढ़े तो फंसी हुई पोजीशन से निकलें। बाजार में अभी एक आखिरी दौर की बिकवाली शायद बाकी है। लेकिन बाजार बहुत हल्का है तो थोड़ी रैली हो सकती है।

बाजार: आज के संकेत

आज बाजारों के लिए कुछ अच्छे संकेत हैं। क्रूड अपने हाई से थोड़ा नीचे आया है। डॉलर इंडेक्स भी थोड़ा ठंडा हुआ है। एजेंसियों के मुताबिक इजरायल-हमास लड़ाई खत्म होने के कुछ संकेत मिले। लेकिन FIIs की बिकवाली अभी भी काफी ज्यादा है। कल भी FIIs ने `8,000 cr से ज्यादा की बिकवाली की है। दो दिनों से FIIs ने फ्यूचर्स में बिकवाली कम की है। स्टॉक फ्यूचर्स में तो 2 दिन से थोड़ी खरीदारी हुई है। सभी की निगाहें US पर हैं, देखना होगा क्या होगा जब ट्रंप राष्ट्रपति बनेंगे। US की होलसेल महंगाई दर अनुमान के मुकाबले कम रही

आज रात US रिटेल महंगाई दर आंकड़े आएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें