Get App

Market today : Sensex 350 अंक टूटा, Nifty 25200 के नीचे, आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर

Stock market : निफ्टी को 25,000-24,900 के दायरे में सपोर्ट मिल रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि इस स्तर से नीचे की गिरावट मंदड़ियों को बढ़त दिला सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2025 पर 11:30 AM
Market today : Sensex 350 अंक टूटा, Nifty 25200 के नीचे, आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर
वीकली ऑप्शन आंकड़ों पर नजर डालें तो 26,000 की स्ट्राइक पर 1.25 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट के साथ सबसे ज़्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। यह लेवल निकट भविष्य में निफ्टी के लिए एक मज़बूत रेजिस्टेंस लेवल साबित हो सकता है

Share market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दो सत्रों की बढ़त के बाद 13 अक्टूबर को व्यापक बिकवाली के बीच लाल निशान में खुले। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में चीन पर भारी टैरिफ लगाने से उपजे कमजोर ग्लोबल संकेत इस गिरावट के प्रमुख कारणों में से एक रहे।

सुबह 11.00 बजे के आसपास सेंसेक्स 320.79 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,180.03 पर और निफ्टी 93.45 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,191.90 पर कारोबार क रहा था। आज लगभग 1,294 शेयरों में तेजी, 2,154 शेयरों में गिरावट और 170 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट में भी गिरावट दिख रही है, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 0.5 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे हैं।

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो आईटी, मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे अधिक गिरावट वाले सेक्टरों में शामिल रहे। इस रुझान के उलट, ऑटो शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इन अहम स्तरों पर रहे नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें