Get App

Market trend: तेजी की उम्मीद या गिरावट का डर, जानें मई सीरीज में कहां बनेगा मोटा पैसा?

Market trend:इस समय की सबसे बड़ी थीम है 'गर्मी और अल नीनो है। भारत इतिहास की सबसे भीषण गर्मी इस साल झेलने वाला है और यही कारण है कि 2 हफ्ते से हम व्हाइट गुड्स और EMS पर पॉजिटिव हैं

Sujata Yadavअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 8:43 AM
Market trend: तेजी की उम्मीद या गिरावट का डर, जानें मई सीरीज में कहां बनेगा मोटा पैसा?
Market trend : बैंक निफ्टी में हमने 57,300 पर मुनाफावसूली का नजरिया लिया और 56,500 से शॉर्ट का नजरिया था।

सीएनबीसी-आवाज, एडिटर मैनेजिंग, अनुज सिंघल

24500 पर निफ्टी पर मुनाफावसूली का कॉल लिया गया। 57300 पर बैंक निफ्टी पर मुनाफावसूली का कॉल लिया गया। 56500 पर बैंक निफ्टी पर शॉर्ट का नजरिया लिया गया। कल क्लोजिंग में आधे शॉर्ट्स कवर करने का नजरिया रहा। बाजार में मैक्रो समीकरण वापस बिगड़ रहे हैं। डॉलर-रुपया फिर 95 जाने की तैयारी कर रहा है। ब्रेंट क्रूड $110 के ऊपर मजबूती के साथ टिका हुआ है। हालांकि इन सबके बावजूद बाजार कमजोर नहीं हुआ है। मिडकैप, स्मॉलकैप में अब भी अच्छी खासी तेजी है। मगर मई का डरावना महीना हमारे सामने खड़ा है। ऐसे में मई सीरीज का पुट लेकर हेज रहने की भी सलाह रही है।

बाजार: डाटा प्वाइंट्स की भरमार

आज से मई सीरीज शुरू हो रही है। मई सीरीज काफी हल्की शुरू हो रही है। आज पश्चिम बंगाल चुनाव का आखिरी फेज है और आज शाम को ही एग्जिट पोल भी आएगा। आज शाम को US फेड का ब्याज दरों पर फैसला भी आना है और कल सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी और फिर लॉन्ग वीकेंड है। और उसके बाद सोमवार को राज्य चुनावों का नतीजे आएंगे। ये ऐसा बाजार है जो अगले 3 दिनों में 3 सदियों वाली फीलिंग देगा। और इस बीच में कुछ बहुत बड़े नतीजे भी आएंगे। आज अगर बंगाल पोल में वोटिंग परसेंटेज हाई हुआ तो बड़ी रैली हो सकती है। फेज-1 में पहले ही 92.5% वोटिंग हो चुकी है। आज आखिरी घंटे में बाजार एग्जिट पोल को प्राइस इन करेगा। अगर वोटिंग परसेंटेज हाई हुआ तो BJP की जीत की संभावना बढ़ेगी और अगर BJP बंगाल जीती तो एक बार वापस 24500 आ सकता है। हालांकि उसके बाद फोकस फिर कच्चे तेल और नतीजों पर होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें