Get App

Market Trend : कमजोर बाजार में बेहतर रिस्क रिवॉर्ड के लिए लेवल बेस्ड ट्रेडिंग पर रहे फोकस, इन दो शेयरों में हो सकती है कमाई

Market Trend : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23251-23347 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23419-23467/23523 पर है। इसके लिए पहला बेस 22966-23067 पर और बड़ा बेस22751/22814-22889 पर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 11:52 AM
Market Trend : कमजोर बाजार में बेहतर रिस्क रिवॉर्ड के लिए लेवल बेस्ड ट्रेडिंग पर रहे फोकस, इन दो शेयरों में हो सकती है कमाई
Bank Nifty View : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी में 54445 के नीचे दबाव बढ़ सकता है। इसके नीचे बेस-2 तक गिरावट की आशंका है। बेस-1 बचा तो शॉर्टिंग से बचें

Market Trend : US-ईरान के टकराव से बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हो गया है। लेकिन निचले स्तरों से रिकवरी की कोशिश जारी,निफ्टी नीचे से करीब 100 प्वाइंट चढ़कर 23200 के करीब कारोबार कर रहा है। उधर बैंक निफ्टी भी करीब 450 प्वाइंट रिकवर हुआ है। साथ ही मिड और स्मॉलकैप में नीचे से खरीदारी आई है। सेक्टोलर इंडेक्सों की बात करें तो खराब ग्लोबल सेंटीमेंट से IT में तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2.25 फीसदी टूटा है। इस सेक्टर में मिडकैप शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हुई है। PERSISTENT,ओरेकल और कोफोर्ज में 2 परसेंट की कमजोरी दिख रही है। उधर HCL टेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

IT के बाद PSU बैंक और ऑटो में ज्यादा गिरावट है। दोनों सेक्टर इंडेक्स 0.50 फीसदी फिसले हैं। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सीमेंट स्पेस में भी कमजोरी है। लेकिन चुनिंदा फार्मा और प्राइवेट बैंक में रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में सवाल ये है कि बाजार की आगे की चाल कैसी रह सकती है और कहां हो सकती है कमाई? इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार और इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स(EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने अपनी राय साझा की।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23251-23347 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23419-23467/23523 पर है। इसके लिए पहला बेस 22966-23067 पर और बड़ा बेस22751/22814-22889 पर है। कल निफ्टी ने 23422 (10DEMA) का लक्ष्य छुआ। इसके बाद बाजार में तेज गिरावट आई। बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। क्रूड $91 पर होने के बावजूद सेंटीमेंट बिगड़ा है। AMFI के आंकड़ों ने बाजार का भरोसा कमजोर किया है। US-ईरान तनाव भी बड़ी चिंता बना है। क्रूड फिर $95-96 की ओर बढ़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें