Maruti share price : ऑटो कंपनियों में अब तक सिर्फ मारुति के नतीजे आए हैं। नतीजों के बाद मारुति के मैनजेमेंट की कमेंट्री बाजार को पसंद नहीं आई है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि आगे की राह आसान नहीं है। डिमांड को लेकर कंपनी को चिंता है। फिलहाल ये शेयर 114.10 रुपए यानी 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 11800 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज की इसका दिन का लो 11,332.05 रुपए है। वहीं, दिन का हाई 11,898.35 रुपए है।
