Get App

मिड-डे मूड : मुनाफावसूली के चलते रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला निफ्टी, जानिए अब क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह

Mid-day Mood : पिछले महीने स्मॉलकैप और मिडकैप के मजबूत प्रदर्शन के बाद निवेशक अब इनमें मुनाफावसूली के मूड में दिख रहे हैं। जिसके चलते आज के कारोबारी सत्र में छोटो-मझोले शेयरों में ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 प्रत्येक में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। बता दें कि हाल के दिनों में कई विश्लेषकों ने छोटे-मझोले शेयरों में गिरावट की भविष्यवाणी की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2023 पर 2:23 PM
मिड-डे मूड : मुनाफावसूली के चलते रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला निफ्टी, जानिए अब क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह
Mid-day Mood : निफ्टी आईटी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ टॉप पर है। ब्रॉडर मार्केट में रेलवे शेयरों में गिरावट आई है। निवेशकों ने हाल के महीनों में शानदार तेजी के बाद आज इनमें मुनाफावसूली की है। चीनी बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में आज 3-7 फीसदी की गिरावट आई है

Mid-day Mood : सात दिन की जोरदार तेजी के बाद बाजार आज आराम के मूड में दिख रहा है। निवेशक बाजार में मुनाफावसूली करते दिख रहे हैं। निफ्टी आज सुबह से ही काफी ऊपर नीचे हो रहा है। जिसके चलते ये अपने रिकॉर्ड हाई से फिसल गया है। दोपहर 1.29 बजे के आसपास सेंसेक्स 99.61 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 67216.33 पर और निफ्टी 1.15 अंक या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 19995.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आज दोनों इंडेक्स बढ़त साथ खुले थे और अपने दिन के उच्चतम स्तर 67539.10 और 20110.35 को छूने से पहले अपने दिन के निचले स्तर 66948.18 और 19914.65 तक फिसल गए थे। हालांकि दिन के निचले स्तर से आई खरीदारी से बेंचमार्क लाल से हरे रंग में लौटने में कामयाब रहा।

स्मॉलकैप और मिडकैप आई मुनाफावसूली

पिछले महीने स्मॉलकैप और मिडकैप के मजबूत प्रदर्शन के बाद निवेशक अब इनमें मुनाफावसूली के मूड में दिख रहे हैं। जिसके चलते आज के कारोबारी सत्र में छोटो-मझोले शेयरों में ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 प्रत्येक में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

बता दें कि हाल के दिनों में कई विश्लेषकों ने छोटे-मझोले शेयरों में गिरावट की भविष्यवाणी की थी। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने हाल ही में निवेशकों को मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आई तेजी को लेकर चेतावनी जारी की थी। कोटक की सलाह है कि अपने पोर्टफोलियों इस समय ज्यादा मिड और स्मॉलकैप शेयर न रखें। क्योंकि इस स्पेस में इस समय ऐसे बहुत कम स्टॉक दिख रहे हैं जिनमें अगले 12 महीनों में अच्छी तेजी दिखने की संभावना है। खासकर बीएफएसआई सेक्टर में तो तेजी की संभावना वाले शेयर बहुत कम दिख रहे हैं। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का कहना है कि हाल के दिनों में तमाम बुनियादी तौर पर कमजोर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी आई है। इसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें