पिछले करीब डेढ़ महीने से बाजार में निचले स्तरों से अच्छी तेजी आती नजर आई है। इस अवधि में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। तुलनात्मक रुप से देखें तो मिड और स्मॉलकैप ने ब्रॉडर इंडेक्स की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। जुलाई महीने में बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 10.77 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स में सिर्फ 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। अगस्त महीने में अब तक मिडकैप में करीब 2.10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स में 2.23 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
