वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस (Moody's Investors Service) ने इंडिया के 2024 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि (GDP ग्रोथ) के अनुमान को बढ़ाया है। मूडीज ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा पैसा खर्च किये जा रहा है (capital spending) और देश में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी दिख रही है। इसलिए उन्होंने भारत के 2024 जीडीपी ग्रोथ का अनुमान नवंबर 2023 के 6.1% के अनुमान से बढ़ाकर 6.8% कर दिया है। मूडीज ने यह भी कहा कि 2025 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.4% रहने का अनुमान है, जबकि पहले उनका अनुमान 6.3% का था।
