Muhurat Trading Update: दिवाली का दिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए शुभ रहा। नए संवत 2080 की शुरुआत के मौके पर शेयर बाजार में रविवार शाम 6:15 बजे से 7:15 बजे तक, एक घंटे के लिए मुहूर्त कारोबार का आयोजन किया। इस एक घंटे में ही निवेशकों ने करीब 2.23 लाख करोड़ का फायदा हो गया। सेंसेक्स जहां 354 अंक चढ़ गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 19,500 के पार पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी रही। वहीं सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।
