Get App

Multibagger Stock: 2 साल में ₹1 लाख के बने ₹31 लाख, एक साल में मिला 400% से ज्यादा रिटर्न

Marsons Share Return: शेयर की कीमत पिछले एक महीने में लगभग 40 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं एक सप्ताह में यह लगभग 10 प्रतिशत टूटा है। साल 2025 में अभी तक कीमत 14 प्रतिशत नीचे आई है। मार्संस लिमिटेड का मार्केट कैप 3200 करोड़ रुपये है

Ritika Singhअपडेटेड Mar 29, 2025 पर 9:21 PM
Multibagger Stock: 2 साल में ₹1 लाख के बने ₹31 लाख, एक साल में मिला 400% से ज्यादा रिटर्न
28 मार्च 2025 को Marsons शेयर 188.25 रुपये पर बंद हुआ।

Multibagger Stock: ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली एक कंपनी का शेयर केवल 2 साल में जबरदस्त रिटर्न देने वालों की लिस्ट में शुमार है। इतने कम वक्त में यह निवेशकों का पैसा 31 गुना बढ़ा चुका है। केवल एक साल के अंदर इसकी कीमत 400 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हो चुकी है। यह शेयर है मार्संस लिमिटेड। कंपनी पिछले 60 वर्षों से ज्यादा वक्त से पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स की मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इरेक्टिंग, टेस्टिंग और कमीशनिंग के कारोबार में है।

मार्संस लिमिटेड का मार्केट कैप 3200 करोड़ रुपये है। इसमें दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 53.65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। मार्संस ने आखिरी बार साल 2012 में 10 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। साल 2004 में शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 4 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर दिया था।

2 साल में 3000 प्रतिशत का रिटर्न

BSE के डेटा के मुताबिक, Marsons के शेयर की कीमत 2 साल पहले 28 मार्च 2023 को 5.95 रुपये थी। 28 मार्च 2025 को शेयर 188.25 रुपये पर बंद हुआ। इस बीच रिटर्न बना 3063.87 प्रतिशत। इस रिटर्न ने शेयर में 2 साल पहले लगाए गए 25000 रुपये के अमाउंट को आज की तारीख में लगभग 8 लाख रुपये बना दिया है। लेकिन तभी, जब बीच में शेयरों की बिक्री न की गई हो। इसी तरह 50000 रुपये के लगभग 16 लाख रुपये, 1 लाख रुपये के 31 लाख रुपये और 2 लाख रुपये के 63 लाख रुपये बन गए होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें