Multibagger Share: पैकेजिंग प्रोडक्ट बनाने वाली एक कंपनी के शेयर ने पिछले 3 साल में शेयरहोल्डर्स को लगभग 3000 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अब कंपनी बोनस शेयर बांट रही है। हम बात कर रहे हैं राजेश्वरी कैन्स (Rajeshwari Cans) की। कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर पर 10 रुपये फेस वैल्यू का एक नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा।
