Multibagger Stock: डिनर सेट कंपनी ने भर दी झोली, 18 हजार रुपये के निवेश पर ही बना दिया करोड़पति

Multibagger Stock: फंडामेंटल रूप से मजबूत किसी स्टॉक में पैसे लगाए जाएं तो कम पैसे में ही यह निवेशकों को करोड़पति बना सकता है। ऐसे ही एक स्टॉक ने महज 18 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है

अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 7:01 PM
Story continues below Advertisement
ला ओपाला आरजी टेबलवेयर इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी है। (Image- La Opala RG)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: फंडामेंटल रूप से मजबूत किसी स्टॉक में पैसे लगाए जाएं तो कम पैसे में ही यह निवेशकों को करोड़पति बना सकता है। ऐसा ही एक स्टॉक है डिनर सेट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी ला ओपाला आरजी (La Opala RG) का। इसके शेयरों ने महज 18 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। आज 13 दिसंबर को इसके शेयर महज 15 पैसे की गिरावट के साथ 424.40 रुपये के भाव (La Opala RG Share Price) पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 4,710.84 करोड़ रुपये है।

    18 हजार के निवेश पर ही बना दिया करोड़पति

    ला ओपाला आरजी के शेयर 12 दिसंबर 2002 को महज 75 पैसे के भाव (La Opala RG Share Price) में मिल रहे थे। अब यह आज 566 गुना बढ़कर 424.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मतलब हुआ कि उस समय इसमें महज 18 हजार रुपये का निवेश इस समय 1.01 करोड़ रुपये की बड़ी पूंजी बन गई है। ऐसा नहीं है कि इस कंपनी ने लंबे समय में ही निवेशकों की पूंजी बेतहाशा बढ़ाई है बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी इसने शानदार रिटर्न दिया है।


    HDFC-HDFC Bank के विलय से डेट मार्केट को लगेगा तगड़ा झटका, बैंक को भी नुकसान, लेकिन इन्हें होगा फायदा

    इस साल 25 मई 2022 को इसके शेयर 241.95 रुपये के भाव पर थे जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड स्तर निचला है। इसके बाद कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और अब तक यह 75 फीसदी रिकवर हो चुका है यानी कि महज सात महीने में निवेशकों की पूंजी 75 फीसदी बढ़ी हैं। हालांकि अभी भी यह रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 13 फीसदी डिस्काउंट पर है। पिछले साल 27 दिसंबर 2021 को यह 487 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था।

    Byju’s को महंगी पड़ गई यह गलती, अब तत्काल भरना पड़ेगा 10 हजार करोड़ के कर्ज का कुछ हिस्सा

    La Opala RG के बारे में डिटेल्स

    ला ओपाला आरजी टेबलवेयर इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी है। यह सभी प्रकार के ग्लास और ग्लास प्रोडक्ट्स तैयार करती है। यह ओपल फ्लोरल, बैंडेड, सेलीब्रेशन, मेलोडी, टेम्पटेशन, बाउल्स, ऐशट्रे और बियरमग जैसे प्रोडक्ट्स बनाकर बेचती है यानी कि डाइनिंग टेबल के लिए सभी चीजों की यह बिक्री करती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री देश के बाहर भी होता है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो जुलाई-सितंबर 2022 में तिमाही आधार पर रेवेन्यू 82.15 करोड़ रुपये से बढ़कर 134.92 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 20.08 करोड़ रुपये से उछलकर 39.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।