गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया कंपनी नजारा टेक (Nazara Tech) देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) से 410 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके बदले में एसबीआई म्यूचुअल फंड को नजारा शेयर जारी करेगी। कंपनी के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है और कंपनी ने इसकी जानकारी आज एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक ये पैसे एसबीआई म्यूचुअल फंड की तीन स्कीमों एसबीआई मल्टीकैप फंड, एसबीआई मैग्नम ग्लोबल फंड और एसबीआई टेक्नोलॉजी अपॉर्च्यूनिटीज फंड के जरिए निवेश होंगे। नजारा टेक में एसबीआई मल्टीकैप 200 करोड़ रुपये, एसबीआई मैग्नम ग्लोबल फंड 120 करोड़ रुपये और एसबीआई टेक्नोलॉजी अपॉर्च्यूनिटीज फंड 90 करोड़ रुपये निवेश करेगी।
