Get App

NCDEX RAINMUMBAI: अब बारिश पर भी ट्रेडिंग! 1 जून से शुरू होगा देश का पहला वेदर डेरिवेटिव, जानिए 10 बड़ी बातें

NCDEX RAINMUMBAI: क्या बारिश भी शेयर और कमोडिटी की तरह ट्रेड हो सकती है? 1 जून से भारत में इसकी शुरुआत होने जा रही है। NCDEX का नया RAINMUMBAI कॉन्ट्रैक्ट मानसून के जोखिम को वित्तीय साधन में बदल देगा। जानिए यह कैसे काम करेगा और किसे फायदा होगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 21, 2026 पर 5:02 PM
NCDEX RAINMUMBAI: अब बारिश पर भी ट्रेडिंग! 1 जून से शुरू होगा देश का पहला वेदर डेरिवेटिव, जानिए 10 बड़ी बातें
RAINMUMBAI भारत का पहला ऐसा वेदर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होगा, जिसकी ट्रेडिंग किसी एक्सचेंज पर होगी।

NCDEX RAINMUMBAI: भारत मौसम से जुड़े फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) 1 जून 2026 को देश का पहला एक्सचेंज-ट्रेडेड वेदर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट RAINMUMBAI लॉन्च करेगा।

यह प्रोडक्ट कारोबारियों और अन्य हितधारकों को मानसून की अनिश्चितता से बचाव का अवसर देगा। इसके लिए एक रेगुलेटेड वित्तीय साधन उपलब्ध कराया जाएगा, जो बारिश के आंकड़ों से जुड़ा होगा। आइए जानते हैं RAINMUMBAI से जुड़ी 10 अहम बातें। लेकिन, पहले समझ लेते हैं कि RAINMUMBAI है क्या और इसका मकसद क्या है।

आखिर RAINMUMBAI है क्या?

RAINMUMBAI एक ऐसा वित्तीय कॉन्ट्रैक्ट है, जिसमें लोग या कंपनियां बारिश के अनुमान पर दांव नहीं, बल्कि अपने कारोबार के जोखिम से बचाव (हेजिंग) कर सकते हैं। अब मान लीजिए किसी बिजली कंपनी, निर्माण कंपनी या किसान को डर है कि मानसून सामान्य से कम या ज्यादा रहेगा और इससे उसे आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में वह इस कॉन्ट्रैक्ट में पोजिशन लेकर उस जोखिम की भरपाई कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें