Net Avenue Technologies IPO Listing: Net Avenue Technologies की 8 दिसंबर को NSE SME प्लेटफॉर्म पर बंपर शुरुआत हुई। शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 133 प्रतिशत से ज्यादा के प्रीमियम के साथ 42 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ। लेकिन शेयर बाजार में एंट्री के तुरंत बाद ही शेयर में 5 प्रतिशत की गिरावट आई और 39.90 रुपये के लेवल पर लोअर सर्किट लग गया। कंपनी की लिस्टिंग उम्मीदों के अनुरूप ही रही। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इसका शेयर 130 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।
