Smallcap, Midcap Stocks: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है, और इसका सबसे ज्यादा असर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर देखने को मिल रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स आज 17 फरवरी को शुरुआती कारोबार में लगभग 2% तक लुढ़क गए। सुबह 10:45 बजे, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.6 फीसदी नीचे था, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.1 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा था। इसके मुकाबले बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स सिर्फ आधा फीसदी की गिरावट आई और यह 22,842.80 पर कारोबार कर रहा था।
