Get App

Nifty Strategy for Today: 23010-22968 के नीचे फिसले अगर निफ्टी तो 22910 या इससे नीचे खुलेंगे रास्ते

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल पहला रजिस्टेंस पार कर 49040 तक गया, वहां से फिसला। 48000/48500 पर भारी पुट राइटिंग, 49000 पर कॉल राइटर्स जमे है। ICICI बैंक/HDFC बैंक, SBI पर नजर रखें। 49000 सबसे बड़ा कॉल राइटर्स का जोन, टेक्निकल रुकावट भी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 8:19 AM
Nifty Strategy for Today: 23010-22968 के नीचे फिसले अगर निफ्टी तो 22910 या इससे नीचे खुलेंगे रास्ते
बैंक निफ्टी अगर 49110 पार हुआ तो 49424/49578/49751 तक जा सकता हैं। पार नहीं हुआ तो पहले और दूसरे बेस तक फिसल सकते हैं।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23291-23333 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23458-23510/23568 पर है। वहीं पहला बेस 23074-23124 पर है जबकि बड़ा बेस 22910/22968-23010 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि गिरावट पर ब्रेक लगा, लेकिन FIIs ने कैश में बेचा, इंडेक्स भी शॉर्ट किया है । कल 23271/23331 जोन से Sell on rise की रणनीति ने बढ़िया काम किया, कई बार यहां से फिसले। FIIs के नेट शॉर्ट अब बढ़कर 2.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट, 23200 का कॉल राइटर पीछे हटा है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि अब 23300-23400-23500 जोन में भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली जबकि 23000-23100-23200 जोन में भारी पुट राइटिंग रही। अब ये चुनौती भरा जोन, ट्रेडर या तो बिकवाली करेगा या यहां लॉन्ग सौदा लेगा। निफ्टी पहले रजिस्टेंस (23291/23333) से पहले बेस 23074-23124 के बीच रह सकता है। शुरुआत में इसी रेंज पर फोकस करें, नीचे खरीदारी और रजिस्टेंस पर शॉर्ट करें।

उन्होंने आगे कहा कि 23333 के ऊपर 23458/23510-23568 तक का रास्ता खुल सकता है। 23010/22968 के नीचे फिसले तो 22910 या इससे नीचे के रास्ते खुलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें