Stock Market Tips: लोकसभा चुनाव के चलते घरेलू स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। नई सरकार का गठन होने के बाद भी मार्केट में वोलैटिलिटी है और इस वोलैटिलिटी के बावजूद जापान के ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने अपने पोर्टफोलियो में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्र में एक बार फिर से बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनने के चलते ही नोमुरा ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मानना है कि इस साल के आखिरी तक निफ्टी 24,860 का लेवल ब्रेक कर देगा।
